प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) फुसरो नगर मंडल के द्वारा 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई।
फुसरो नगर के 28 वार्डो के शक्ति केंद्रों पर बूथ अध्यक्षों के द्वारा धूमधाम से पूर्व पीएम बाजपेयी के तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर मनाया गया। साथ हीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू एवं चॉकलेट का वितरण भी किया।
आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह और संचालन नवल किशोर सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम 16वी लोकसभा के सांसद रविंद्र कुमार पांडेय के आवासीय कार्यालय फुसरो में जयंती सामूहिक रूप से मनाया गया।
यहां मुख्य रूप से भाजपा के बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव, प्रदेश किसान मोर्चा प्रभारी विनय कुमार सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश दुबे एवं दिनेश सिंह, भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, नगर अध्यक्ष प्रमोद सिंह, श्रीकांत यादव, टुनटुन तिवारी, चंदन राम, दीपक गिरी, शंकर सिन्हा, भरत वर्मा, विद्यार्थी पांडेय, लाल मोहन महतो, तरुण चक्रवर्ती, धीरज गिरी, मनोज कुमार, मदन वर्मा, आदि।
अंजनी सिंह, रमेश स्वर्णकार, मदन श्रीवास्तव, रामकिंकर पांडेय, जगरनाथ राम, धनेश्वर महतो, मदन गुप्ता, वैभव चौरसिया, कन्हैया तिवारी, रोहित मित्तल, अनिल चंद्र झा, बसंत पाठक, धीरज कुमार पांडेय के अलावा दर्जनों भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।
![]()












Leave a Reply