राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम राष्ट्र हित में-शैलेन्द्र यादव

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के तहत पदयात्रा निकाली गई। निकाली गई पदयात्रा में कर्बला चौक से तीन माइल, बैंक मोड़ होते हुए वापस कर्बला चौक पर भारत जोड़ो यात्रा सभा में तब्दील हो गई।

कार्यक्रम के पश्चात कांग्रेस समर्थक के द्वारा नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो तथा वाह रे मोदी तेरा खेल, दो सौ रूपए सरसो तेल के जोरदार नारे लगाए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रामजन्म राय ने किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी व धन्यवाद ज्ञापन जिला के मीडिया प्रभारी निसार खान ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 3,750 किलोमीटर की लम्बी राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम जारी है, जो पुरी तरह से राष्ट्र हित में है। उसी तर्ज पर झारखंड प्रदेश के सभी चौबीस जिलों में प्रखंड, पंचायत से बुथ स्तर तक जारी रहेगा।

इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव बिनोद कुमार कुशवाहा, कार्यक्रम के प्रखंड प्रभारी कैलाशपति देव, महिला जिला कार्यकारी कांग्रेस अध्यक्ष बेबी देवी, एस सी अध्यक्ष मुकेश पासवान, जिला सचिव सुनैना देवी, महिला कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पूनम कुमारी, प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनिल कुमार, धीरज कुमार यादव, आदि.

राजू चौरसिया, उपेन्द्र कुमार राय, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, ललितेश्वर प्रसाद चौधरी, गुड्डू सिंह, कृष्णा किशोर प्रसाद, राम कुमार पटेल, अशोक कुशवाहा, बाबु खान समेत काफी संख्या में कांग्रेस समर्थक मौजूद थे।

 185 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *