विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में विभिन्न स्थलों पर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहुत भारत बंद का व्यापक असर देखा गया। बंद समर्थकों द्वारा इस दौरान बंद से जरूरी सेवाओं को मुक्त रखा गया था।
भारत बंद को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के सीपीआई (एम), भाकपा माले, सीपीआई, राजद, झामुमो और कांग्रेस संयुक्त रुप से 27 सितंबर को सड़क पर उतर कर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया और भारत बंद का आह्वान किया।
कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के गोमियां प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज सभी पार्टियां एक साथ आकर भारत बंद का आह्वान किए हुए है, जो पूर्ण रूप से सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई की मार से त्रस्त है, जिससे भारत बंद को लेकर जनता का इसमें पूर्ण समर्थन मिल रहा है।
माले गोमियां प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर वर्ग के हितों पर लगातार हमला कर रही है। सार्वजनिक क्षेत्र को बेचने का काम कर रही है। इसके विरोध में भारत बंद किया गया है।
राजद नेता अरुण यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बढ़ती महंगाई को काबू करने में नाकाम रही है। पेट्रोल और डीजल की महंगाई से आम जनता त्रस्त है, जिस कारण आज सभी विपक्षी पार्टियां सड़क पर उतरी है।
झामुमो नेता मुमताज अंसारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार 3 कृषि काला कानून को वापस ले। इस कानून से पूरा देश प्रभावित है। यही कारण है कि आज 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया है। सीपीआईएम के श्याम सुंदर महतो ने कहा कि आज देश में किसान आंदोलनरत है। बेरोजगारी चरम पर है।
बिजली को भी महंगा कर दिया गया है। उन्होंने चार लेबर कोड कानून वापस करने संबंधी कई बातों को कहा और कहा कि यह बंदी ऐतिहासिक रहा है। मौके पर विनय स्वर्णकार, अजय नायक, भोला स्वर्णकार, अमित पासवान, अभय सिन्हा, राम किशुन राम, कृष्णा सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में सभी पार्टियों के कार्यकर्तागण मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply