मानखुर्द-मंडाला में भंगार माफिया सक्रिय

अवैध कचरा छंटाई में लगी मनपा के सरकारी वाहन !

रशिद इनामदार/मुंबई। शहर (City) के विभिन्न होटलों से निकलने वाला कचरा डंपिंग यार्ड में फेंकने के बजाय, उन कचरों को अवैध रूप से मानखुर्द में मंडाला स्थित झोपड़पट्टी के पास कुर्ला के स्क्रैप परिसर में पहुंचाया जाता है।

ताकि होटलों से निकलने वाले बेस कीमती सामने कि छंटाई कर उससे मोती रकम कमाई जा सके। इसके अलावा बचे कचरों को वहां के नालों में फैंक दिया जाता है। इस कड़ी में दिलचप्स बात यह है की शहर मुंबई (City Mumbai) के बड़े छोटे और पांच तारा होटलों से कचरा लाने के लिए अवैध रूप से महानगर पालिका की वाहनों का दुरूपयोग किया जाता है।

इस विषय पर सम्बंधित अधिकारियों से बात करने पर संतोष जनक उत्तर नहीं मिला। सूत्र बताते हैं कि शहर से निकलने वाले कचरे से यहां के भंगार वाले प्रतिदिन लाखों की कमाई करते हैं, और महंगा डिजल मनपा का जलता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मानखुर्द के मंडाला स्थित झोपड़पट्टी के पास कुर्ला स्क्रैप यार्ड है। बार- बार इस यार्ड में आग लगने कि वजह से यह इलाका हमेशा सुर्खियों में रहा है। लेकिन अबतक आग लगने के किरणों का खुलासा नहीं होने के कारण कुर्ला स्क्रैप यार्ड दिन ब दिन अवैध कचरों की छंटाई का अड्डा बन गया है।

वहीं मोटी कमाई के चक्कर में मनपा के वहां चालक मुंबई के विविध होटलों से कचरा बटोरकर यहां लाते हैं। जिसमे से हाई ग्रेड का तौलिया, नैपकिन, टिशू पेपर, पर्दे, चादरें, खाने की प्लेट, चम्मचों को छांटा जाता है और पुनःउपयोग में लाने के लिए अलग अलग जगह भेजा जाता है। इसके बाद बचा हुआ कचरा करीब के नाले में फेंक दिया जाता है। जिसके कारण गंदगी फैलती है और नाले का प्रवाह भी बाधित होता है।

इसका जलचर तथा वनस्पतियों पर हानिकारक प्रभाव पड़ रहा है। इसे थाने खाड़ी में ज्वार तथा बारिश के दौरान सहज ही देखा जा सकता है। बताया जाता है कि जरूरत के सामाने को निकलने के बाद जो कचरा नालों में फैंका जाता है, वह पानी के बहाव से आसपास की बस्तियों में जा कर जम जाता है। जो कि सड़ने के बाद उस क्षेत्र के साथ साथ पुरे वायुमंडल को प्रदूषित करता है। इससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलने लगती है।

मनपा सहित क्षेत्र के अनुभवी चिकित्स्कों के अनुसार सड़े हुए कचरों की बदबू नागरिकों के स्वास्थ के लिए जानलेवा साबित होता है। इस कड़ी में चौकाने वाली बात यह है की स्वच्छ मुंबई हरित मुंबई का नारा देने वाली महानगर पालिका प्रशासन (Metropolitan municipality Administration) के नारों का क्या होगा ?

सूत्र बताते हैं कि मंडाला परिसर में खास तौर पर कुर्ला स्क्रैप यार्ड के करीब ही मनपा द्वारा स्वच्छ मुंबई हरित मुंबई का नारा लिखा हुवा है, वहीं अवैध रूप से यह सब चल रहा है। सम्बंधित अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

इस मुद्दे पर मानखुर्द पुलिस ने कहा कि लिखित शिकायत मिलने के बाद, संबंधित विभाग के अधिकारियों से पूछताछ की जा सकती है। पुलिस कार्रवाई नहीं कर सकती क्योंकि यह सरकारी वाहन है।

स्थानीय शिवसेना नगरसेविका समीक्षा सक्रे ने कहा की कई बार ऐसा भी होता है कि शहर के विभिन्न इलाकों से निकलने वाले कचरों की मात्रा अधिक होती है। ऐसे समय पर मनपा द्वारा वाहनों की कमी या फिर वाहन खराब होने का कारण बताया जाता है।

ऐसे में सवाल यह उठता है की शहर का कचरा उठाने के लिए वहां नहीं मिलते, लेकिन अवैध निजी काम के लिए उपलब्ध हो जाते हैं? दूसरी बात यह है कि वे इस कचरे को नालों में फेंक देते हैं। इतना ही नहीं नाले को भरकर उस पर कब्जा भी कर लेते हैं।

 134 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *