शून्य से शिखर तक पहुंचा है बीएमएस संगठन-महाप्रबंधक
देश का नंबर वन श्रमिक संगठन है बीएमएस-रविंद्र मिश्रा
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्थापना दिवस 23 जुलाई को बोकारो जिला के हद में ढोरी खास स्थित सीसीएल सीकेएस कार्यालय में मनाया गया। यहां उपस्थित संघ के पदाधिकारियों ने संगठन का ध्वज फहराया और श्रमिकों के हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सीसीएल ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) रंजय सिंहा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ ने राजनीतिक पार्टी से जुड़े नहीं रहने के बावजूद हमेशा स्वदेशी विचारधारा को अपनाया है। आज यह संगठन शून्य से शिखर तक पहुंच चुका है।
सीसीएल सीकेस कार्यसमिति सह पेंशन सेल सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि बीएमएस राष्ट्र हित, उद्योग हित के बाद श्रमिक हित की बात करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि एक गैर राजनीतिक देश में प्रथम नंबर का संगठन है, जिसकी सदस्यता एक करोड़ से भी अधिक है। इसके देशभर में पांच हजार से अधिक इकाइयां कार्यरत है। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े सभी नेता इसे शून्य से शिखर तक का सफर मानते हैं। कहा कि यह उपलब्धि संघ के एक-एक समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ताओं के नि:स्वार्थ भाव से काम करने का फल है।
मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मधूसुदन प्रसाद सिंह, जिप सदस्य नीतू सिंह ने कहा कि स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगड़ी ने आज ही के दिन 23 जुलाई 1955 को मध्य प्रदेश के भोपाल में भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की थी। भाजपा नेता भरत यादव ने कहा कि वर्ष 1989 का दौर भारतीय मजदूर संघ के लिए अविस्मरणीय रहा है। कहा कि वर्ष 1955 से 1989 तक 34 वर्षों में ही सभी केंद्रीय श्रम संगठनों को पीछे छोड़ते हुए अपने काम के बल पर पहली बार भारतीय मजदूर संघ देश का नंबर एक श्रमिक संगठन बन गया।
इस अवसर पर सीसीएल से दर्जनो सेवानिवृत्त कर्मियो को सम्मानित किया गया। संगठन की ओर से अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष हीरालाल रविदास और संचालन क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह ने किया।
मौके पर ढोरी खास पीओ रंजीत कुमार, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश सिंह, सीसीएल सीकएस मंत्री कुलदीप, पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम, श्रमिक नेता संत सिंह, भाई प्रमोद सिंह, वैभव चौरसिया, अशोक मिश्रा, भुनेश्वर, अजय सिंह, प्रतोष राय, भरत वर्मा, मंचू सिंह, बिरेंद्र गुप्ता, राजेश पासवान, सोमनाथ मिश्रा, प्रमोद कुमार गौतम, सुबीर मुखर्जी, अरबिंद ठाकुर, गब्बर सिंह, सुजाता मुखर्जी, जयोति, सुमति कुमारी, सीमा कुमारी, इंडिया देवी, नीरा देवी, बसंती देवी, देवकी देवी, फूली गोप, चंद्रकांत प्रसाद, संदीप उरांव, अनुभा चक्रवर्ती, बुधन नोनिया, जमुना नोनिया, भादो बाउरी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply