डीएवी गुवा में याद किये गये भगवान बिरसा मुंडा एवं एनडी ग्रोवर

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा स्थित सेल डीएवी पब्लिक स्कूल (DAV Public School) के प्रांगण में 15 नवंबर को महात्मा नारायण दास ग्रोवर एवं भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती तथा झारखंड स्थापना दिवस मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन कर उपरोक्त महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि तथा फूलों की माला अर्पित की गई। कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा एक आदिवासी सुधारक, धार्मिक नेता और मुंडा जनजाति से संबंधित स्वतंत्रता सेनानी थे।

उन्होंने 19वीं शताब्दी में तत्कालीन बंगाल प्रेसीडेंसी में ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक बड़ा धार्मिक और सूचनात्मक आंदोलन किया। प्राचार्य ने महात्मा नारायण दास ग्रोवर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके सामाजिक कार्यों की चर्चा की।

प्राचार्य डा मनोज ने कहा कि महात्मा नारायण दास ग्रोवर का जन्म में 15 नवम्बर 1923 को हुआ था। वर्ष 1939 में मैट्रिक करने के बाद उन्होंने स्नातक तक की शिक्षा लाहौर के डीएवी कॉलेज से ली।

पंजाब विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में मास्टर डिग्री ग्रहण करने के उपरान्त उन्होने लाहौर के डीएवी कॉलेज में सन् 1945 में शिक्षण आरम्भ किया। उन्होंने करीब एक दर्जन से भी अधिक शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की। वर्ष 1977 से 1982 तक इन्होने डीएवी कॉलेज हिसार का भी सफल संचालन किया।

उन्होंने बिहार, बंगाल, ओडिशा और झारखंड के सुदूरवर्ती पिछड़े और आदिवासी बहुल इलाकों में 200 से भी अधिक स्कूलों की स्थापना की, जो आज भी सफलता पूर्वक संचालित हो रहे हैं।
प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा जगत में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सदैव संत नारायण दास ग्रोवर याद किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम में देश में सुख समृद्धि व समाज के विकास व बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु पवित्र उद्देश्य से हवन व भजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन धर्म शिक्षक आशुतोष शास्त्री एवं राजवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ गाकर किया गया।

मौके पर शिक्षकों मे अनन्त कुमार उपाध्याय, सत्येन्द्र राय, विकास मिश्रा, एस बी तिवारी, जयमंगल साव, भास्कर चन्द्र दास, एस के पांडेय, बाल गोपाल सिंह, दीपा राय, नीलम सहाय, बेंकटेश्वर लता रानी, आंकाक्षा सिंह, अनीला एक्का, पुष्पांजलि पंडित, रौशन कुमारी व अन्य कई उपस्थित दिखे।मौके पर शिक्षकेतर कर्मचारियों की उपस्थिति मे रंगा रंग कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई।

 225 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *