प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में उच्च विद्यालय गाल्होवार में सत्र 2020-22 बैच के छात्रों का 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम हर साल की भांति इस साल भी बेहतर प्रदर्शन रहा। इस विद्यालय के शत प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए।
जानकारी के अनुसार उच्च विद्यालय गाल्होवार में टॉपर सचिन प्रजापति ने कुल अंक 443 यानि 88.6 प्रतिशत, द्वितीय विकास कुमार ने अंक 442 यानि 88.4 प्रतिशत तथा तृतीय रामचंद्र भाई पटेल ने अंक 438 यानि 87.6 प्रतिशत प्राप्त किया। कई परीक्षार्थी 400 अंक से अधिक लाकर सफल हासिल हुए।
जिनमें रवि कुमार, काजल कुमारी, गुड़िया कुमारी, नरेश कुमार महतो, आशा कुमारी, निशा कुमारी एवं सोनाली कुमारी शामिल हैं। ये सभी प्रथम श्रेणी से पास हुए। शिक्षकों द्वारा सफल परीक्षार्थियों को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
विद्यालय के शिक्षक परमेश्वर राम ने 24 जून को जगत प्रहरी से एक भेंट में कहा कि सफल परीक्षार्थियों ने काफी मेहनत किए। सफलता छात्रों को अभिभावकों का सहयोग तथा शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलता रहा। उन्होंने कहा कि उनकी इस बारे में राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से वार्ता हुई है।
शीघ्र ही इस विद्यालय का रिकॉगनाईज्द किया जायेगा। इस अवसर पर शिक्षक विजय कुमार पांडेय, परमेश्वर राम, ब्रह्मदेव राम, नित्यानंद मिश्रा, सुमन्त कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply