Advertisement

पांच दिवसीय में शामिल हुए बेरमो विधायक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कथारा एक नंबर स्थित अस्पताल कॉलोनी के समीप आयोजित पांच दिवसीय यज्ञ में बीते 10 जून की संध्या बेरमो विधायक कुमार जय मंगल (Bermo MLA Kumar Jai mangal) ने पहुंचकर यज्ञ का आनंद लिया। यहां विधायक ने यज्ञ देवता से क्षेत्र में शांति, सुख, समृद्धि की कामना की।

ज्ञात हो कि 7 जून से 11 जून तक यहां यज्ञ समारोह का आयोजन किया गया। इसे लेकर कथारा एक नंबर कॉलोनी, अस्पताल कॉलोनी, ऑफिस कॉलोनी, भूरकुड़वा बस्ती के मध्य में बने शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की गई। यहां बेरमो विधायक पहुंचकर क्षेत्र के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय के बाद क्षेत्र में प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञ का आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा गया। एक ओर जहां पूजा-पाठ से शांति, सुख और समृद्धि की कामना की जाती है, वहीं रहिवासियों को अच्छे कार्य के लिए प्रेरित किया जाता है।

बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह के यज्ञ स्थल पर पहुंचने पर यज्ञ समिति के गणमान्य जनों ने उनका भव्य स्वागत किया। पूरे वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ स्थानीय पुरोहित रवि पांडेय ने विधायक से पूजा-अर्चना कराई। इस अवसर पर विधायक ने पूरी व्यवस्था का निरीक्षण कर यज्ञ की शुभकामना दी तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मौके पर बेरमो प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष व् विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, युवा कांग्रेसी विजय यादव, यज्ञ समिति के राजेंद्र वर्मा, संजय कुमार मिश्रा, अनिल यादव, आनंद सिंह, विजय महतो, मनोज महतो, मॉरिस पिंटू आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *