संगठन के पदाधिकारियों के साथ वार्तालाप कर दिए आवश्यक निर्देश
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बेरमो विधायक (Bermo MLA) व इंडियन नेशनल माइंस वर्कर फेडरेशन के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह ने 30 अक्टूबर को कथारा क्षेत्र के दौरा किया।
इस दौरान विधायक सिंह औचक निरीक्षण के क्रम में शाखा कार्यालय जारंगडीह पहुंचे, जहां राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ कथारा क्षेत्र के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष एवं बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, क्षेत्रीय सचिव, क्षेत्रीय सहायक सचिव ललेंद्र ओझा तथा अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को मजदूर हित तथा संगठन की मजबूती हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरिक्षण के क्रम में विधायक सिंह ने राकोमसं पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की। उपस्थित पदाधिकारियों को केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी मजदूर के कामों को लेकर निरंतर गतिशील बने रहें। श्रमिक ही संगठन की शक्ति हैं।
संगठन के पदाधिकारी मजदूरों के हर सुख दुःख में शामिल होकर अपने कर्तव्य का निर्वाह करें। निष्क्रिय पदाधिकारियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परियोजना स्तर से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक श्रमिक समस्याओं की सूची तैयार कर प्रबंधन से मांगों को लेकर पूरा करने का कार्य करें।
उन्होंने कहा कि कोल इंडिया के मजदूरों को मिल रही सुख सुविधाएं यूपीए सरकार की देन थी। वर्तमान सरकार उद्योग और मजदूर विरोधी सरकार है। मजदूरों की एकजुटता से ही उनके अधिकार की रक्षा हो सकती है। कार्यालय में मौजूद वेदव्यास चौबे, राकेश कुमार, देवाशीष आस, अनंत कुमार, मोहम्मद अयूब, शहादत हुसैन के साथ दर्जनों लोगों ने विधायक का भव्य स्वागत किया।
![]()












Leave a Reply