बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने विभिन्न पूजा स्थलों का किया दौरा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बेरमो विधायक कुमार जय मंगल (अनूप सिंह) ने विजयादशमी के अवसर पर बीते 5 अक्टूबर को क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा किया। इस दौरान विधायक ने माता का दर्शन कर क्षेत्र में सुख, चैन एवं समृद्धि की कामना की। मौके पर उपस्थित विभिन्न पूजा कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा विधायक का स्वागत किया गया।

जानकारी के अनुसार विधायक कुमार जय मंगल (MLA Kumar Jaimangal) उर्फ अनुप सिंह ने सर्वप्रथम विधायक आवास से सटे ढोरी स्टाफ क्वार्टर पूजा पंडाल जाकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे करगली गेट, बेरमो स्टेशन दुर्गा पंडाल, बेरमो चार नंबर, फेस टू, स्टेशन क्लब बोकारो थर्मल, एसबीआई शाखा के समक्ष बोकारो थर्मल पूजा पंडाल, आदि।

ऑफीसर्स क्लब बोकारो थर्मल, कथारा चार नंबर पूजा पंडाल, कथारा मोड़ पूजा पंडाल, जारंगडीह पूजा पंडाल, जारिडीह ऊपर बाजार पूजा पंडाल, हरिजन दुर्गा मंडप संडे बाजार, बड़ा क्वार्टर तथा छोटा क्वार्टर पूजा पंडाल संडे बाजार, कुरपनिया दुर्गा मंडप, गांधीनगर पूजा पंडाल, तीन नंबर पहाड़ी धौडा, गांधीनगर पूजा पंडाल, आदि।

बेरमो सीम पूजा पंडाल, रामनगर पूजा पंडाल, महारानी देवी मंदिर रामनगर पूजा पंडाल, करगली तीन नंबर धौड़ा पूजा पंडाल, जवाहर नगर पूजा पंडाल, सुभाष नगर पूजा पंडाल, बिरसानगर कारो पूजा पंडाल, नवाखाली पाड़ा पूजा पंडाल, करगली बाजार पूजा पंडाल तथा सत्यनारायण दुर्गा मंदिर पूजा पंडाल जाकर मत्था टेका।

इस अवसर पर मुख्य रूप से फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष राकेश सिंह, नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, अजय कुमार सिंह, राजेश शर्मा, राहुल शर्मा, पिंटू शर्मा, आशीष चक्रबर्ती, पूर्व मुखिया ललन सिंह, विधायक के मीडिया प्रभारी सुनील सिंह, लक्ष्मण सिंह, रिंकू निषाद,आदि।

रोशन सिंह, बेरमो थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह, कथारा ओपी प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह आदि दर्जनों गणमान्य जगह-जगह विधायक का स्वागत माता का चुनरी, पुष्पगुच्छ आदि देकर किया।

 395 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *