प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह (Bermo MLA Kumar Jaimangal Singh) तथा विशिष्ट अतिथि कांग्रेसी नेता शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने 9 जून को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में मेन रोड बालीडीह स्थित रेंटल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड का उद्घघाटन फीता काटकर किया।
रेंटल सर्विस के उद्घघाटन के मौके पर विधायक सिंह ने कहा कि डालमिया सीमेंट, इलेक्ट्रो स्टील और बीएसएल के द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंसी से सीमेंट, आयरन एंड स्टील आदि ट्रांसपोर्टिंग सुविधा यहां उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि यहां से होनेवाले ट्रांसपोर्टिंग से लोगों को काफी सहूलियत होगी। विशिष्ट अतिथि कांग्रेसी नेता शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि एक ही छत के नीचे कई तरह की ट्रांसपोर्टिंग सुविघा उपलब्ध होंगी।

मौके पर प्रोपराइटर जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ लड्डू सिंह ने कहा कि 24 घंटे यहां से ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट की सुविधा होगी। मौके पर कौटिल्य महा परिवार के सचिव बृज बिहारी पांडेय, मुखिया गिरिनेंद्र मिश्रा व मुखिया बबीता देवी, आदि।
पंचायत समिति सदस्य रेखा एक्का, टांड बालीडीह पंचायत के कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हाजी सलीम अंसारी, मोहम्मद इमरान, विनोद कुमार, मुन्ना झा, पंकज सिंह, राजेश कुमार सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply