
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो के कोयला व्यवसायी ने झारखंड की राजधानी जाकर 20 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष से भेंट की। भेंट में दोनों के बीच बेरमो की राजनीतिक स्थिति व् व्यवसायियों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी।
जानकारी के अनुसार झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह से बेरमो के कोयला व्यापारी सह मजदूर नेता अभय कुमार सिंह से बहुत दिनों के बाद मिलना हुआ। व्यापारी सिंह ने उनका कुशल क्षेम जाना। इस दौरान राजनीतिक विषयो पर दोनों के बीच गहन चर्चा हुई। राजेश सिंह ने कहा कि वे जल्द हीं बेरमो आकर विधान सभा क्षेत्र का दौरा करेंगे और सक्रिय राजनीति में शामिल होंगे।
![]()













Leave a Reply