प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए विगत दिनों पंचायतों को दिये गये पीएम आवास निर्माण की स्वीकृति पत्र के आलोक में पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार चौरसिया (Shailendra Kumar Chourasiya) ने 28 सितंबर को अपने कार्यालय कक्ष में सभी पंचायत सचिवों के साथ समीक्षात्मक बैठक किया।
बैठक में बीडीओ (BDO) चौरसिया ने सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 मद के सभी पीएम (PM) आवास लाभुकों से यथाशीघ्र निर्माण कार्य शत-प्रतिशत प्रारंभ कराएं। इसमें जो भी कोताही बरतेंगे उनके विरुद्ध नोटिस जारी की जायेगी।
बैठक में वित्तीय वर्ष 18/19, 19/20 एवं 20/21 के सभी लंबित आवास योजनाओं को आगामी 15 दिन के भीतर पूरी करने की हिदायत दी है। मौके पर पंचायत सचिव सह प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी दामोदर स्वरूप, प्रखंड समन्वयक विजय सिंह, अरविंद महतो एवं सभी 23 पंचायतो के पंचायत सचिव उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply