बेरमो प्रखंड का हॉट पंचायत बना बैदकारो पूर्वी, कईयों की प्रतिष्ठा दांव पर

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए बेरमो प्रखंड के सभी पंचायतों मे चुनावी सरगर्मी पूरे उफान पर देखी जा रही है। सभी पंचायतें मे प्रचार और रोड शो की गति काफी बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार बेरमो प्रखंड के हद में बैदकारो पूर्वी पंचायत मे चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। यहां से फुसरो नगर परिषद के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह की मामी मीरा देवी मुखिया प्रत्याशी, भाजपा बोकारो जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष गिरजा देवी पंचायत समिति सदस्य पद पर चुनाव लड़ने से शुरू से ही बैदकारो पूर्वी पंचायत चर्चे में रहा है।

इस बार के चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार सुधीर किशन उर्फ भोला सिंह की पत्नी रीता किशन और समाजसेवी टेकलाल महतो की पत्नी सीमा महतो का मुखिया पद पर तथा पूर्व मंत्री लालचंद महतो के भाई इंद्रदेव महतो की पुत्रवधू अर्पिता महतो के पंचायत समिति सदस्य पद पर चुनाव लड़ने से यह पंचायत सबसे हॉट हो गया है। जिसके चलते चुनावी सरगर्मी काफी तेज हो गई है।

यहां मुखिया प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर दिखती है। एक ओर जहां मुखिया प्रत्याशियों के बीच मे लोगों द्वारा जीत हार का विश्लेषण शुरू हो गया है। निवर्तमान प्रमुख गिरजा देवी पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुनावी मैदान में मजबूती से खड़ी दिख रही है। उनके अलावा अर्पिता महतो, रीना देवी तथा इंदु देवी के बीच चतुष्कोणीय टक्कर की संभावना दिखती है।

मुखिया प्रत्याशी में निवर्तमान मुखिया ललन सिंह की पत्नी मीरा देवी, रामेश्वर महतो की पत्नी बिलशी देवी, दिगंबर महतो की पत्नी नमिता देवी, टेकलाल महतो की पत्नी सीमा महतो, सुधीर किशन उर्फ भोला की पत्नी रीता किशन, शैलेश सिंह की पत्नी सुनीता देवी, ललन राम की पत्नी माधवी दास चुनाव मैदान में है।

सभी प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने की पूरी ताकत से जुटी दिख रही है। प्रत्याशियों द्वारा बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं। मगर जनता गूंगी और बहरी बनी पूरे चुनाव गतिविधि को देख व समझ रही है।

इसमें कई दिग्गजों और दलो की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। यू तो यह सामान्य चुनाव है। जबकि देखा जाए तो कई मायनो में यह चुनाव आगामी चुनावों में राजनीति की दिशा और दशा तय करेगा।

 210 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *