Advertisement

अंबेडकर बस्ती में मनाई गई बाबा साहेब की 65वीं पुण्यतिथि

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में गाल्होबार पंचायत के अंबेडकर बस्ती में बीते 6 दिसंबर को भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 65वीं पुण्यतिथी मनाया गया।

संविधान निर्माता बाबा भीमराव साहब के पुण्यतिथि पर सभी ग्रामीणों ने आंखे नम कर माल्यार्पण व केंडल प्रज्जलित कर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

इस अवसर पर मुखिया रीतलाल महतो ने कहा कि उनके जीवनी का अगर बात किया जाय तो डॉ बीआर अंबेडकर ने कड़ी मेहनत और लगातार संघर्ष करने के बाद भारत का प्रसिद्ध संविधान पवित्र ग्रंथ सभी जातियों के हितो के रक्षा के लिए निर्माण किये थे।

मौके पर पंचायत समिति सदस्य गणेश साव, अंबेडकर स्वजाति कल्याण समाज के अध्यक्ष सहदेव राम, सचिव परमेश्वर राम, उपाध्यक्ष प्रदीप राम, निदेशक मानिकचंद दास, उपसचिव दयालचन्द दास, किशोर कुमार रवि, रोहित राम, अजय कुमार रवि, गणेश राम, भुनेश्वर राम, विकास कुमार रवि, नागेश राम, बीरू कुमार, राजेश राम,आदि।

सुनील कुमार, अशोक राम, अविनाश कुमार, गजेंद्र राम, मुकेश राम, काली राम, गंगा, संतोष राम, सुरेंद्र राम, हिमांशुन अमित, गोपाल, समाजसेवी प्रभु राम, दीपक राम, कौलेश्वर मेहरा, राजन कुमार, कपिलदेव राम, भोला राम, कौलेश्वर राम, धनेश्वर राम, महेश राम, शेखर कुमार, बिक्रम कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *