Advertisement

बीडिओ के जन्मदिन पर एक्सिस बैंक ने लगाया रक्तदान शिविर

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमियां में स्थानीय बीडिओ के जन्मदिन के अवसर पर एक्सिस बैंक द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार गोमियां बीडीओ कपिल कुमार के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन 25 सितंबर को एक्सिस बैंक के ब्रांच मैनेजर अमिता नंद तिवारी की ओर से किया गया। शिविर के संबंध में ब्रांच मैनेजर तिवारी ने कहा कि हर इंसान का एक सामाजिक दायित्व होता है।

इस दायित्व को समझते हुए गोमियां के प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार के जन्मदिन के अवसर पर इस पुनीत कार्य को किया जा रहा है, ताकि सभी समाज से जुड़ सके और अपने समाज के लिए कुछ कर सके।

उन्होंने कहा कि इस रक्तदान शिविर में बैंक कर्मी के साथ गोमियां प्रखंड कर्मियों ने भी अपना रक्तदान किया। साथ ही समाज के कई लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि करीब 100 यूनिट रक्त संग्रह किया जाएगा जो समाज के जरुरतमंद लोगों के काम आ सके।

इस मौके पर उपरोक्त के अलावा एक्सिस बैंक कर्मी अमित कुमार सिंह, अमरेश कुमार सिंह, अतुल कुमार, सूरज सिंह, विक्की कुमार, गौरव, संदीप, सन्नी, मुकेश कुमार झा, गोमियां प्रखंड कर्मी एवं ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *