Advertisement

प्लस टू उच्च विद्यालय में तम्बाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में रामरूद्र +2 उच्च विद्यालय जोधाडीह मोड़ चास की प्रभारी प्रधानाध्यापक नाहिद अख्तर की अध्यक्षता में 22 अक्टूबर को तम्बाकू के दुष्परिणाम व मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला परामर्शी मो असलम द्वारा सभी बच्चों को तम्बाकू के दुष्परिणाम, तम्बाकू खाने से होने वाली बीमारी से अवगत कराया गया। साथ हीं तम्बाकू छोड़ने के उपाय, परामर्शी सेवा लेने की सुविधा, टाल फ्री नम्बर 1800-11-2356 के बारे में जानकारी दी गई।

मो असलम जिला परामर्शी एनटीसीपी ने प्रधानाध्यापक को गाइडलाइन फॉर टुबैको फ्री एजुकेशन इन्स्टीट्यूट (आरक्षित) Guideline for Tobacco Free Education Institution (Revised) में वर्णित प्रावधानों के अनुसार शिक्षण संस्थान के मुख्य द्वार पर कोटपा अधिनियम की धारा 6 बी का बोर्ड या दिवार लेखन किया गया हो।

शिक्षण संस्थान के चहार दिवारी से 100 यार्ड यानी 300 फिट की दूरी पर Yellow Line (तम्बाकू मुक्त क्षेत्र) अंकित किया गया हो। परिसर के अन्दर तम्बाकू के दुष्प्रभाव संबन्धित प्रचार प्रसार का साईनेज लगा हो।

तम्बाकू मुक्त परिसर का बोर्ड लगा हो व कम से कम 6 माह में एक बार सभी बच्चों से तम्बाकू के दुष्प्रभाव पर चर्चा किया गया हो इसके बारे में जानकारी दी गई।

मनोचिकित्सक सदर अस्पताल बोकारो डॉ प्रशान्त कुमार मिश्रा द्वारा सभी बच्चों को मानसिक तनाव, तनाव के स्रोत, तनाव को नियंत्रण करना, तनाव के लक्षण व व्यवहार परिवर्तन के बारे में विस्तृत जानकारी सभी बच्चो को दी गई।

विद्यालय के सभी अध्यापकों को आत्महत्या के रोकथाम व बचाव हेतु एक शिक्षक किस तरह काम कर सकता है, कैसे बच्चों के जीवनशैली में बदलाव ला सकता है। इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अन्त में बच्चों को तम्बाकू के उपयोग हेतु रोकथाम व दुष्परिणाम से सम्बन्धित प्रश्नोत्तर किया गया।

सही उत्तर बताने वाले बच्चो को टी-शर्ट देकर पुरस्कृत किया गया व और अधिक जानकारी हेतु पोस्टर, पम्पलेट व कोटपा-2003 के मुख्य प्रावधानों से सम्बन्धित मार्गदर्शिका बच्चों के बीच वितरण किया गया।

कार्यक्रम में डॉ प्रशान्त कुमार मिश्रा मनोचिकित्सक सदर अस्पताल बोकारो, प्रभारी प्राचार्य नाहिद अख्तर, जिला परामर्शी मो असलम तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, सोशल वर्कर छोटेलाल दास व विद्यालय के विभिन्न अध्यापक व बच्चे उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *