
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। रेलवे पुलिस बल बोकारो तथा सहयोगिनी द्वारा एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन के तहत 21 जुलाई को विश्व मानव दुर्व्यापार के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन बोकारो रेलवे स्टेशन पर चलाया गया।
जानकारी के अनुसार इस दौरान बोकारो स्टेशन मैनेजर अजय हलधर, रेलवे सुरक्षा बल के अरुणा उरांव, रवि रंजन कुमार, रंजीत कुमार, टीटी सुमन कुमारी, रंजीत कुमार, रमेश चंद्र महतो, रिपुंजय सिंह, मोनालीसा फ्रांसिस, सहयोगिनी के सनी कुमार, विकास कुमार, रवि कुमार राय, सोनी कुमारी ने जागरूकता अभियान का संचालन किया।
इस अवसर पर स्टेशन मैनेजर अजय हलधर ने रेलवे स्टेशन पर मौजूद सभी यात्रियों को जानकारी दिया कि अगर स्टेशन पर किसी प्रकार का बाल तस्करी का मामला आता है, तो तुरंत हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क करें। जिससे बाल तस्करी को रोका जा सके। वही रेलवे पुलिस फोर्स के विकास कुमार ने टोल फ्री नंबर की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी लड़का या लड़की का तस्करी होता है, तो हमें सतर्क रहना है तथा तुरंत सरकार के टोल फ्री नंबर 1098 में कॉल कर सूचना देना है। ताकि, अपहृत बच्ची या बच्चा को रेस्क्यू कर उसे बचाया जा सके। सहयोगिनी के सन्नी कुमार ने बाल तस्करी, बाल यौन उत्पीड़न, बाल मजदूरी तथा बाल विवाह के खिलाफ सहयोगिनी द्वारा चलाए जा रहे अभियान का विस्तार पूर्वक जानकारी दिया।

कार्यक्रम में सहयोगिनी से अनिल कुमार हेंब्रम, विकास कुमार, सोनी कुमारी उपस्थिति थी। यहां से सहयोगिनी द्वारा बोकारो बस स्टैंड, फुसरो रेलवे स्टेशन, चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन में भी जागरूकता का कार्य किया गया। सहयोगिनी निदेशक गौतम सागर के अनुसार मानव व्यापार तथा तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगामी 30 जुलाई विश्व मानव दुर्व्यपार विरोध दिवस तक जारी रहेगा।
![]()













Leave a Reply