लिंग आधारित हिंसा के विरूद्ध निकाली गई जागरूकता अभियान

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में ग्राम पंचायत मडमो में 3 दिसंबर को सखी महिला संगठन द्वारा लिंग आधारित हिंसा के विरूद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया।

जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने यह संदेश दिया कि अब महिलाएं अपने हक और अधिकार के लिए आगे बढ़ रहीं हैं। अभियान के तहत जेएसएलपीएस के तमाम दीदी ने एक स्वर में कहा कि लिंग आधारित हिंसा व्यक्ति के आत्ममूल्य और आत्मसम्मान की भावना को कमजोर करती है।

इसलिए सखी मण्डल के समूह खुद आत्मनिर्भर बन रही है। अधिक से अधिक महिलाएं संगठन से जुड़कर स्वरोजगार से जुड़ कर आत्म निर्भर बन रही है। महिलाओं ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ ले। जब महिलाएं खुद सशक्त बनेगी तभी आगे बढ़ेगी।

इस अभियान में उक्त पंचायत की मुखिया कुंती कुमारी, समाजसेवी घनश्याम महतो, समूह दीदी रीता देवी, द्रोपदी कुमारी, भागिया देवी, किरण देवी, ललिता देवी सहित काफी संख्या में महिला दीदी आदि उपस्थित थे।

 709 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *