न्याय रथ-सह-चलंत वाहन के माध्यम से बगोदर में जागरूकता शिविर का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झालसा रांची के निर्देश पर गिरिडीह न्याय मंडल में आम जनों के बीच विधिक जागरूकता एवं विधिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से न्याय रथ -सह- चलंत वाहन को गिरिडीह जिले में जनवरी माह के लिए भेजा गया है।

12 जनवरी को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह वीणा मिश्रा के मार्ग दर्शन में 12 जनवरी को बगोदर प्रखंड परिसर में विधिक जागरूकता सह साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सदस्य स्थाई लोक अदालत सुधीर कुमार सिन्हा एवं रिटेनर अधिवक्ता फ्रंट कार्यालय गिरिडीह ने आम जनों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विभिन्न कार्यक्रम जैसे नेशनल लोक अदालत, मासिक लोक अदालत, स्थाई लोक अदालत, मध्यस्थता केंद्र, निःशुल्क अधिवक्ता प्रदान करने, कोर्ट फीस प्रदान करने, विक्टीम कंपनसेशन स्कीम इत्यादि योजनाओं के बारे में आम रहिवासियों को जानकारी देते हुए उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क करने का सुझाव दिया।

उन्होंने आम जनों को अपने बच्चों को निरंतर शिक्षा प्रदान करने हेतु शिक्षा का अधिकार अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम इत्यादि कानून के बारे में भी जानकारी दिया गया।

कार्यक्रम को प्रखंड विकास पदाधिकारी बगोदर मनोज कुमार गुप्ता ने भी संबोधित करते हुए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम रहिवासियों को जानकारी प्रदान किया। इस दौरान आम रहिवासियों के बीच पंपलेट का वितरण कर विधिक जागरूकता किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह सौरव कुमार गौतम ने तमाम बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, एनजीओ कर्मियों, आम जनों से अपील किया कि वे अपने स्तर से भी अपने क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करें, ताकि झालसा रांची के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। साथ हीं समाज के अंतिम तबके में रहने वालो तक सक्षम, सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराया जा सके।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड विकास पदाधिकारी बगोदर मनोज कुमार गुप्ता, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पूनम कुमारी, सदस्य स्थाई लोक अदालत गिरिडीह सुधीर कुमार सिन्हा, गौरी शंकर सहाय, पारा लीगल वालंटियर्स दिलीप कुमार, कृष्णा प्रसाद, सीमा कुमारी, रीता कुमारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के सहायक गणिनाथ गुप्ता एवं नरेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 123 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *