प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी सीएसआर एवं बोकारो थर्मल अस्पताल की ओर से 9 फरवरी को बोकारो जिला के हद में नावाडीह उपरघाट के पिपराडीह हाई स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
आयोजित शिविर में विद्यालय के छात्राओं को माहवारी या मासिक धर्म स्वछता संबंधी जानकारी देने के साथ साथ सभी को जागरुक भी किया गया। इसकी जानकारी डीवीसी सीएसआर प्रबंधक मनीष चौधरी ने दिया। उन्होंने बताया कि आयोजित शिविर में बोकारो थर्मल अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ संगीता रानी द्वारा छात्राओं को स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। साथ ही साथ स्कूल के छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड एवं विटामिन और आयरन की दवा का भी वितरण निःशुल्क किया गया।

इसके अलावे विद्यालय के छात्रों का भी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच बोकारो थर्मल अस्पताल के चिकित्सक डॉ रितंकर चक्रवर्ती के द्वारा किया गया। साथ ही छात्रों के बीच भी विटामिन दवाइयों का वितरण कर स्वस्थ रहने की जानकारी दिया गया। इस अवसर पर बीटीपीएस हॉस्पिटल के तरफ से डॉ रितंकर चक्रवर्ती, स्वास्थ्य निरीक्षक कृष्णा कुमार, एमडी कलीम अंसारी, गौतम मण्डल, रमेश यादव आदि स्कूल के शिक्षक मौके पर मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply