एस. पर. सक्सेना/बोकारो। ऑटो व् बस स्टैंड के एजेंट की दबंगई और आयेदिन नशे में धुत्त होकर गाली गलौज से त्रस्त ऑटो चालकों ने एजेंट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसे लेकर 20 जुलाई की संध्या बोकारो जिला के हद में जीएम ग्राउंड कथारा में ऑटो चालकों ने बैठक की।
जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में उपस्थित ऑटो चालकों ने एजेंट की मनमानी तथा दबंगई पर अंकुश लगाने की मांग की है। अध्यक्षता ऑटो चालक संघ कथारा के अध्यक्ष अब्दुल रहीम तथा संचालन संघ के सचिव चंदन कुमार सिंह ने की।
बैठक में उपस्थित ऑटो चालकों ने कथारा मोड़ ऑटो व् बस स्टैंड के एजेंट द्वारा मनमानी करने, एक दिन में कई बार एजेंटी वसूलने, नहीं देने पर गाली गलौज करने, जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने, मारपीट करने आदि कई गंभीर आरोप लगाये।
इसे लेकर ऑटो चालकों ने उक्त एजेंट द्वारा शराब के नशे में उनके साथ मनमानी के कई ऑडियो वीडिओ भी दिखाया गया। साथ हीं कहा गया कि एजेंट के पुत्र द्वारा भी आयेदिन ऑटो चालकों के साथ मारपीट की जाती है। इसे लेकर संघ के अध्यक्ष अब्दुल रहीम तथा सचिव चंदन कुमार सिंह ने सर्वसम्मति से स्थानीय बोकारो थर्मल पुलिस से हस्तक्षेप कर एजेंट की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है।
बैठक में संघ के अध्यक्ष व् सचिव के अलावा ऑटो चालक व् संघ के उपाध्यक्ष मनु सिंह, नवीन कुमार सिंह, नरेश प्रसाद, सुनील कुमार, राज कुमार, संजय कुमार, राजु तुरी, दशरथ कुमार, मिथलेश कुमार, रोबिन नायक, अजय साव, ऋतिक, सागर, भोला, अमित कुमार, बबलू, यशवंत, फिरोज, महेंद्र सिंह, शाबिर अंसारी, महावीर, छोटू, हरि सिंह, अनिल साव, राजु विश्वकर्मा, रंजीत कुमार, प्रदीप, सुनील पासवान, मुंशीजी, महावीर यादव, रमेश कुमार (मास्टर), राकेश कुमार, राकेश महतो आदि उपस्थित थे।

![]()













Leave a Reply