समिति में विधायक मथुरा प्रसाद महतो व् डॉ नीरा यादव शामिल
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति 25 दिसंबर को बोकारो दौरे पर पहुंची। समिति में सदस्य सह टुंडी विधायक (MLA) मथुरा प्रसाद महतो व् कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव शामिल थे।
बोकारो (Bokaro) परिसदन सभागार में समिति ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक चंदन झा, अपर समाहर्ता सदात अनवर समेत सभी संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
समिति ने क्रमवार विधानसभा में स्थानीय विधायकों क्रमशः बोकारो, गोमियां, चंदनकियारी, बेरमो द्वारा किए गए प्रश्नों के उत्तर, उसकी अद्यतन स्थिति की जानकारी संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारियों से प्राप्त की। कई प्रश्नों का उत्तर जिला प्रशासन (District Administration) ने समिति को पहले ही उपलब्ध करा दिया था, जबकि कुछ प्रश्नों का उत्तर मौके पर ही अधिकारियों ने देते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराया।
बैठक में समिति सदस्य विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने बैठक में अधिकारियों की उपस्थिति व जवाबों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कुछ प्रश्नों में राज्य स्तर से कार्रवाई होनी है। उसके लिए विधानसभा में बैठक कर संबंधित विभागों के सचिवो के साथ समीक्षा की जाएगी। विधायक डॉ नीरा यादव ने भी अधिकारियों की उपस्थिति संख्या पर प्रसन्नता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि कई प्रश्नों के उत्तर पर समिति द्वारा सुझाव एवं निर्देश दिया गया। जिस पर उपायुक्त बोकारो ने सक्रियता दिखाते हुए मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने बीएसएल क्षेत्र में कचड़ा निस्तारण की कार्रवाई के लिए कंपनी प्रबंधन से पत्राचार करने को कहा।
वहीं, खाली/उपयोग विहीन भवन/विद्यालय भवन/सामुदायिक भवन आदि की उपयोगिता की दिशा में सर्वे कर कार्रवाई करने को कहा। समीक्षा के क्रम में चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था सुदृढ़ करने का भी निर्देश दिया। समिति द्वारा पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, विद्युत विभाग, चास नगर निगम, शिक्षा विभाग, जल संसाधन विभाग, भवन प्रमंडल विभाग आदि विभाग से संबंधित समीक्षा की।
इससे पूर्व डीसी कुलदीप चौधरी एवं एसपी चंदन झा ने बोकारो परिसदन में विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति के सदस्यों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो अनंत कुमार, मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता विवेक सुमन, जिला शिक्षा अधीक्षक रेणुका तिग्गा, जिला सहकारिता पदाधिकारी प्रकाश कुमार, आदि।
सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक रविशंकर मिश्रा, विद्युत कार्यपालक अभियंता चास एवं तेनुघाट, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार आदि संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply