Advertisement

कोलफील्ड रैयत विस्थापित मोर्चा चक्का जाम का करेगी समर्थन-अशरफी

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। विस्थापित संघर्ष मोर्चा द्वारा आगामी 14 फरवरी को आहूत बेरमो कोयलांचल का चक्का जाम आंदोलन का समर्थन कोलफील्ड रैयत विस्थापित मोर्चा करेगी। उक्त जानकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष नसरुद्दीन अशरफी ने 12 फरवरी को दी।

उन्होंने बताया कि इसे लेकर 12 फरवरी को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कथारा स्थित जीएम फुटबॉल मैदान (GM Football Field) में एक बैठक आयोजित किया गया।

बैठक में कहा गया कि कोलफील्ड रैयत विस्थापित मोर्चा नियोजन और मुआवजे के सवालों को लेकर वर्ष 2013 से लगातार आंदोलन करती रही है। बावजूद इसके प्रबंधन के टालमटोल नीति के कारण अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

उन्होंने बताया कि बैठक में उनके अलावा करण मुंडा, तुलसी मांझी, कार्तिक मांझी, सेराज अंसारी, आनंद मांझी, तपेश्वर ठाकुर, आरिफ अंसारी, तौसीफ अंसारी, सुनील कुमार सिन्हा, हसिमउद्दीन अंसारी, कुर्बान अंसारी, गयासुद्दीन अंसारी, प्रदीप महतो, भुनेश्वर महतो, तपेश्वर महतो, जागेश्वर महतो, शब्बीर अंसारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *