Advertisement

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए अशोक कुमार वर्मा

फिरोज आलम/जोनामोड़ (बोकारो)। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष राजीव रंजन ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता कमल किशोर की अनुशंसा पर बोकारो निवासी एवं धनबाद सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार वर्मा को झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। वर्मा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर चित्रांश परिवार में काफी हर्ष है।

इस अवसर पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता कमल किशोर ने कहा है कि वर्मा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने से जीकेसी को झारखंड में विस्तार देने में काफी सहूलियत होगी।

गौरतलब है कि, अशोक वर्मा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। लोगों के सुख-दु:ख में खड़े रहने वाले के रूप में वर्मा की पहचान है। खासकर बोकारो जिले के चित्रांश परिवारों में वर्मा की साफ-सुथरी छवि है।

मौके पर नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष वर्मा ने 6 अक्टूबर को बातचीत के क्रम में कहा कि ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस को झारखंड के प्रत्येक जिले में विस्तार देना उनकी प्राथमिकता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कायस्थ की उपस्थिति राजनीति में ना के बराबर है।

जबकि शिक्षा, योग्यता और आबादी के मुताबिक राजनीति में हिस्सेदारी निश्चित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी राजनैतिक दल हो कायस्थ का इस्तेमाल केवल वोट बैंक के रूप में ही करता रहा है। चित्रांश परिवारों को आगे बढ़ाने के लिए राजनीति में मजबूती से दावेदारी पेश करनी होगी।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजनीति हो या अन्य कोई क्षेत्र अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए कायस्थों को छोटे छोटे निजी स्वार्थों को छोड़कर एक मंच पर आने की आवश्यकता है। इसके लिए वे पुरजोर कोशिश करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *