चित्रगुप्त महापरिवार द्वारा प्याऊ की व्यवस्था

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। इन दिनों झारखंड के बोकारो जिला (Bokaro district) में प्रचंड गर्मी का प्रकोप बढ़ा हुआ है। जिसके कारण घर से बाहर निकलना अत्यंत ही कष्टदायक है। फिर भी मजबूरी में रिक्शा चलाने वाले, ठेला चलाने वाले, मजदूरी करने वाले, पैदल राहगीर तथा बाहर से आए यात्रीगण को निकलना ही पड़ता है।

ऐसी स्थिति में उनके प्यास को बुझाने के लिए चित्रगुप्त महा परिवार बोकारो जिला द्वारा चास चेक पोस्ट के समीप सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ किया गया है। जहां शुद्ध जल एवं गुड तथा भिगोया हुआ चना इत्यादि की भी व्यवस्था की गई है। ताकि जो प्यासे लोग हैं, उनकी प्यास बुझाई जा सके।

इस संबंध में चित्रगुप्त महा परिवार के बोकारो जिला संरक्षक जयशंकर जयपुरियार ने 24 अप्रैल को बताया कि महापरिवार द्वारा यहां एक व्यक्ति हमेशा नियुक्त रहेगा। जो सुबह से शाम तक आने वाले को पानी पिलाता रहेगा तथा चना और गुड़ देता रहेगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम आने वाले महीनों तक चलता रहेगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम (Program) का शुभारंभ डॉ एच बी प्रसाद पूर्व मुख्य प्रबंधक डीवीसी द्वारा किया गया। ज्ञातव्य हो कि, चित्रगुप्त महा परिवार बोकारो जिला हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आता रहा है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में चित्रगुप्त महा परिवार बोकारो जिला के संरक्षक जयशंकर जयपुरियार, सलाहकार अरुण सिन्हा, अध्यक्ष जयप्रकाश सिन्हा, संयुक्त महासंघ कार्यकारी अध्यक्ष रतनलाल एवं संजय सिन्हा, महासचिव प्रीतम भैया प्रीतम, आदि।

संजीव कुमार, सचिव संतोष सिन्हा सहित वरिष्ठ सदस्यगण रतन सिन्हा, चंद्र मोहन प्रसाद, पुरुषोत्तम अंबस्ट, राम कुमार सिन्हा, सुभाष कटरियार, रमेंद्र कुमार सिन्हा, योगेश नंदन प्रसाद, रतन कुमार सिन्हा, पंकज कुमार सिन्हा तथा अन्य सभी सदस्यों ने अपना सक्रिय सहयोग दिया।

 223 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *