Advertisement

असामाजिक तत्वों ने विधायक के द्वारा लगाया गया शिलान्यास शिलापट्ट तोड़ा

गौरंगो कॉलोनी के समीप बाइक सवार घायल

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह के द्वारा विधायक मद से बोकारो जिला के हद में तुरियों में किए गए पीसीसी पथ निर्माण शिलान्यास शिलापट्ट को असामाजिक तत्वों ने तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसे लेकर विधायक समर्थक आक्रोश में है।

ज्ञात हो कि, बेरमो विधायक सिंह के द्वारा बीते माह 29 सितंबर को बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा प्रखंड के तुरियो मेन रोड से दुखन महतो के घर तक पथ निर्माण का शिलान्यास किया गया था। इसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

एक अन्य जानकारी के अनुसार 3 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में फुसरो स्टेशन रोड जाने वाले मार्ग पर गौरंगो कॉलोनी के समीप बाईक से गिरकर पिछरी हथिया पत्थर निवासी 38 वर्षीय जयलाल मल्लाह घायल हो गया। पार्षद प्रतिनिधि मानिक दिगार ने उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल फुसरो पहुंचाया।

जहां अस्पताल के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे बोकारो जेनरल अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार घायल कल्याणी से अपनी बाईक क्रमांक-JH10AA/8903 से अपने घर जा रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से बाईक सहित गिरकर वह बुरी तरह घायल हो गया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *