Advertisement

कार्मेल स्कूल करगली में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कार्मेल स्कूल करगली में 7 फरवरी को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना नृत्य और प्रेरणादायक गीत के साथ किया गया। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विद्यालय स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर शेरिन जोसेफ ने सत्र के विजेता समूह की घोषणा की, जिसमें प्रथम पुरस्कार गांधी समूह, द्वितीय पुरस्कार अंबेडकर समूह तथा तृतीय नेहरू समूह ने प्राप्त किया। प्राचार्या ने कहा कि सफलता संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास का फल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *