आजीविका महिला संकुल संगठन का वार्षिक आम सभा आयोजित

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। आजीविका महिला संकुल संगठन का वार्षिक आम सभा बोकारो जिला के हद में गोमियां के डाक बंगला में आयोजित किया गया। यहां मुख्य अतिथि के तौर पर गोमियां विधायक उपस्थित रहे।

जानकारी के अनुसार गोमियां पंचायत के डाक बंगला में 5 अक्टूबर को आयोजित आजीविका महिला संकुल संगठन का वार्षिक आम सभा में स्थान विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, स्थानीय जिप सदस्य, प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े, उप प्रमुख अनिल कुमार महतो, मुखिया बलराम रजक, पंसस सुशीला देवी, समाजसेवी चितरंजन साव, आजसू के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद भी शामिल हुए। सर्वप्रथम संगठन के दीदियों द्वारा आगंतुक अतिथियों को पेड़ के पत्तो से बना टोपी पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक डॉ महतो ने कहा कि महिला सशक्तिकरण पर सरकार द्वारा कई कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वहीं आजीविका महिला संकुल संगठन के माध्यम से उन्हे सशक्त एवं रोजगार उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि गोमियां विधानसभा क्षेत्र में 13 कलस्टर है। सभी कलस्टर का अपना भवन हो, यह प्रयास किया जा रहा है। वहीं झारखंड में जेएसएलपीएस के माध्यम से लाखों महिला द्वारा स्वयं सहायता समूह चलाया जा रहा है। महिलाएं इससे लाभान्वित होकर रोजगार से जुड़ रही हैं।

 

प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसका लाभ भी उन्हें मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हे रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसी प्रकार राज्य सरकार द्वारा मईयां सम्मान योजना के तहत लाभ मिल रहा है। मौके पर क्लस्टर अध्यक्ष बबीता देवी, आशा देवी, लक्ष्मी देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी, आशा देवी, अनीता देवी, चंपा देवी, सुलक्षणा देवी, सावित्री देवी सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थी।

 

 29 total views,  29 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *