बोकारो-फुसरो मार्ग पर हिंदुस्तान पुल के निकट किया गया अंतिम संस्कार
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो रहिवासी मारवाड़ी महिला मंच फुसरो की पूर्व अध्यक्ष अनिता जोशी का निधन हो गया। वे 67 वर्ष की थी। उनके निधन पर समाज के दर्जनों प्रबुद्ध जनों ने शोक व्यक्त किया है।
जानकारी के अनुसार बेरमो कोयला नगरी की हृदय स्थल मुख्य पथ फुसरो के महतो मार्केट स्थित बैधनाथ आयुर्वेदिक संस्थान सह विक्री केंद्र दिनेश औषधालय के संचालक वैध दिनेशचंद्र जोशी की धर्मपत्नी एवं मारवाड़ी महिला मंच फुसरो की पूर्व अध्यक्ष अनिता जोशी का बीते 21 जुलाई को सुबह ओड़िशा के जटनी में निधन हो गया।वहां वे अपने पुत्र, पुत्रबधू के साथ रह रही थीं।
बताते हैं कि, पूर्व में वे बीमार थी जो स्वस्थ हो गई थी। पर अचानक पुनः तबियत बिगड़ी और चल बसी।उनकी शव को फुसरो आवास लाया गया और 22 जुलाई को अपराह्न दामोदर नदी हिंदुस्तान पुल स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र क्षितिज जोशी ने दिया।
मौके पर उनके पति वैध दिनेश जोशी सहित नई दिल्ली के वरिष्ट पत्रकार बड़े भाई उमेश चंद्र जोशी, पुत्री नेहा जोशी, मामा दिनेश शर्मा, राकेश शर्मा सहित मनोज शर्मा, फुसरो के समाजसेवी मधुसूदन सिंह, जवाहरलाल यादव, ब्रजबिहारी पांडेय, पुष्कर शर्मा, कृष्ण कुमार चांडक, आर उनेश, प्रेम गोयल, अशोक राठी, श्यामलाल गोयल, ललित अग्रवाल, दीपक गर्ग के अलावा काफी संख्या में क्षेत्र के पत्रकार, व्यवसायी, रिश्तेदार, नेता, गणमान्य आदि निधन पर शोक जताया और अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
![]()













Leave a Reply