वेतन विसंगति के खिलाफ आक्रोशित कामगारों ने चार घंटे किया कार्य ठप

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना खुली खदान के कामगारों ने मासिक वेतन विसंगति के कारण 7 नवंबर को प्रथम पाली परियोजना के काम को ठप्प कर दिया। कामगार सुबह छह से दस बजे लगभग चार घंटे तक कामकाज ठप्प रखा। प्रबंधन के आश्वासन के बाद कामगार काम पर लौटे।

परियोजना के कामगार अरविंद ओझा, लक्ष्मण राम, दयाल कुमार दास, रवि कुमार आदि ने बताया कि मासिक वेतन भुगतान में हर माह विसंगतियां पाई जाती है। कभी भी प्रतिमाह वेतन सही तरीके से नहीं बनाया जाता है।

ऐसी शिकायतें अधिकारियों के वेतन में नहीं पाया जाता है। कामगारों के अनुसार पेमेंट स्लिप बंटने के पहले ही कामगारों के बैंक खाते में राशि भेज दिया जाता है। जब इसकी शिकायत की जाती है तो कार्मिक विभाग द्वारा सुधार करने का केवल आश्वासन दिया जाता है, पर सुधार नहीं किया जाता।

पीएच एवं संडे ड्यूटी का राशि पेमेंट स्लिप में नहीं चढ़ाया जाता है। न ही त्रिमासिक वोनस राशि का आज तक भुगतान किया गया है।
इधर कामगारों द्वारा कामकाज ठप्प करने की सूचना मिलने पर पीओ परमानंद गुईन, खान प्रबंधक डीके सिन्हा, सहायक प्रबंधक नीरज कुमार, कार्मिक प्रबंधक एससी पासवान, सेफ्टी पदाधिकारी संतोष कुमार आदि कार्य स्थल पर पहुंचे एवं कामगारों से वार्ता कर मासिक वेतन में गड़बड़ी एवं विसंगतियों को जल्द दूर करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लगभग दस बजे सभी कामगार डियूटी पर लौट आए एवं उत्पादन कार्य शुरू किया गया।

इस अवसर पर कई अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे। इस संबंध में पूछे जाने पर स्थानीय परियोजना पदाधिकारी परमानंद गुईन ने बताया कि सैप के कारण इस प्रकार की विसंगति हो रहा है। इसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा।

 151 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *