Advertisement

आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों को बनाया बंधक

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला से (Samastipur district) के हद में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी संजय सिंह हत्याकांड में हत्यारे को पकड़ने के बजाय उल्टे सड़क जाम का मुकदमा कर मुसरीघरारी पुलिस द्वारा झगरू सिंह को कथित तौर पर खदेड़कर पकड़ने की कोशिश से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा 26 फरवरी को पुलिस एवं पुलिस गाड़ी को बंधक बना लिया गया।

जानकारी के अनुसार कई थाने की पुलिस एवं अधिकारी, जनप्रतिनिधि के बीच लिखित आवेदन, सड़क जाम वाला एफआईआर को समाप्त करने, हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने, फरार आरोपियों के घर कुर्की जब्ती कराने के आश्वासन के बाद कथित रुप से बंदी बनाये गये मुसरीघरारी पुलिस एवं गाड़ी को करीब 6 घंटे बाद ग्रामीणों द्वारा बंधन मुक्त किया गया।

समझौता वार्ता में ताजपुर थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह, सरायरंजन थानाध्यक्ष राजा, मुफस्सिल इंसपेक्टर देवेंद्र यादव, भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया विनोद राय, फतेहपुर के मुखिया विश्वनाथ प्रसाद सिंह, महिला नेत्री बंदना सिंह समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

मौके पर उपस्थित रहिवासियों ने मुसरीघरारी पुलिस पर संजय सिंह के हत्यारे को बचाने, सड़क जाम के बहाने निर्दोष लोगों पर मुकदमा कर मामले को डायवर्ट करने, आदि।

हत्यारे के बजाय सड़क जाम के आरोपियों को गिरफ्तार करने के खिलाफ मुसरीघरारी थाना के एसआई उदयशंकर समेत आधे दर्जन पुलिस कर्मी को थाना के वाहन समेत कथित रूप से मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गाँव में मृतक संजय सिंह के घर पर 26 फरवरी की सुबह करीब 7-30 बजे बंदी बना लिया था। दोपहर दो बजे के बाद मामला को सुलझा लिए जाने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार बीते 11 फरवरी को फतेहपुर निवासी संजय सिंह की हत्या कर दी गयी थी। मामले में स्थानीय पुलिस के शिथिल रवैये से आक्रोशित ग्रामीणों ने 16 फरवरी को राष्ट्रीय उच्च पथ को जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

इस दौरान जाम हटाने आई पुलिस कर्मियों के साथ ग्रामीणों द्वारा धक्का मुक्की कर दिया था। जिसमे पुलिस द्वारा 22 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही थी। इसके खिलाफ आक्रोशित ग्रामीण 26 फरवरी को पुलिस वालो को बंधक बना लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *