सेल क्लब में दीप प्रज्वलित कर की गई आज़ादी का अमृत महोत्सव की शुरुआत

आयोजित कार्यक्रम में बच्चों द्वारा भारत देश के उज्ज्वल गाथा एवं संपन्नता को दर्शाया गया

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। भारत की आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत 10 जुलाई को पश्चिमी सिंहभूम जिला (West Singhbhum District) के हद में गुवा स्थित सेल क्लब (SAIL CLUB IN GUA) में आयोजित किया गया। सेल गुवा प्रबंधन के तत्वावधान में पूरे हर्षोल्लास एवं ज़श्न के साथ इसे मनाया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में सेल गुआ प्रबंधन के मुख्य महाप्रबंधक बिपिन कुमार गिरी, महिला समिति अध्यक्षा स्मिता गिरी, सीआईएसएफ के सहायक समादेष्टा राकेश चंदन, संरक्षिका अध्यक्ष सुषमा चंदन, झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस के कार्मिक महाप्रबंधक नारायण पंडा द्वारा संयुक्त से किया गया।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण सेल गुआ खान महाप्रबंधक एसपी दास ने देते हुए आज़ादी का अमृत महोत्सव पर सारगर्भित दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विपीन कुमार गिरी ने कहा कि आज़ादी का अमृत महोत्सव भारत देश की बहुत बड़ी सफलता व जीत को इंगित करता है।

देश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है। देश आगे बढ़ रहा है। जिसमें कई तरह की लाभान्वित करने वाली योजनाओं का संचालन की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में सेल प्रबंधन का अग्रणी योगदान रहा है। हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल। श्रमिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की नीव को मजबूत करने में अग्रणी योगदान दे रहा है।

यहां डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा (DAV Public School Gua) के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आहूत आजादी के अमृत महोत्सव पर सारगर्भित विचार देते हुए भारत देश की उन्नति और सम्पन्नता पर विचार रखे। साथ ही देश के स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनगाथा पर विचार व्यक्त किया।

इस अवसर पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें बच्चों द्वारा देश के उज्ज्वल गाथा एवं संपन्नता को दर्शाया गया। आकर्षक तिरंगा के परिधान, वेशभूषा एवं बच्चों की रूप सज्जा सराहनीय रही।

इस अवसर पर क्षेत्रीय ग्रामीण बच्चों को सेल प्रबंधन के तत्वावधान में महिला समिति के द्वारा वर्षा ऋतु से बचाव हेतु छाता प्रदान किया गया। आकर्षक एवं बेहतरीन गुणवत्ता वाला छतरी मिलने पर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला समिति सदस्याओं में अध्यक्ष स्मिता गिरी, उपाध्यक्ष माला मंडल, शालू कुमार, सीमा शरण, काजल स्वांई, डीएवी गुवा के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार सेल महाप्रबंधक दीपक प्रकाश, सीवी कुमार, स्मृति रंजन स्वांई, शुकरा हो, डी देवांगन, डी गांगुली, अमित तिर्की, मिलन नंदी, सेल चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ एस‌पी सरकार, विप्लव दास,‌‌ डॉ प्रियंका रानी पात्रा उपस्थित थी।

यहां स्कूली शिक्षकों में एस के पांडेय, बीसी दास, भी लता रानी, आकांक्षा सिंह, योगेंद्र नाथ त्रिपाठी, राज वीर सिंह, कुमार कश्यप, ऋचा शास्त्री, मनीषा, प्रीति पालीवाल, सविता दास, ललित कैबर्थ व अन्य कई उपस्थित थे। कार्यक्रम में चार चांद लगाने के लिए गुवा पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदनी लागुरी एवं पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मा लागुरी उपस्थित थी।

आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों में डीएवी गुवा और इस्को मिडिल स्कूल गुआ के छात्र- छात्राएं उपस्थित थे। स्कूली बच्चों में प्रियंका कुमारी, दिलेश्वर साहू, जयादित्य, गुरुदेव महतो, आर्यन झा, ऋद्धिमा सिंह की प्रस्तुति उम्दा रही।

इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा देश भक्ति पर नाटक की प्रस्तुति दी गई। बच्चों द्वारा भारत (India) की आज़ादी के लिए किए गए संघर्षों को दर्शाया गया।कार्यक्रम में मंच संचालन व उद्घघोषिका की भूमिका डॉ प्रियंका रानी पात्रा ने बसूबी निभाई।

 162 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *