अल्टो कार ने तीन बाइक को मारी जोरदार टक्कर, पांच घायल

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा-गोमियां मुख्य पथ पर 17 जुलाई की दोपहर अनियंत्रित अल्टो कार ने एक्स तीन बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सहित पांच बाईक सवार घायल हो गए। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित होकर आल्टो बगल के झाड़ीनुमा गड्ढे में चला गया।

जानकारी के अनुसार कथारा-गोमियां मुख्य मार्ग पर 17 जुलाई की दोपहर लगभग 2 बजे गोमियां की ओर से आ रही अल्टो कार क्रमांक-JH02K/0481 ने अनियंत्रित होकर संजीवनी सेवा सदन के समीप एकसाथ तीन बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

जिसमें बाइक क्रमांक-JH09AK/3355 सवार 22 वर्षीय युवक सागर कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सिंह गोविंदपुर बस्ती का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके दायां पैर में चोटे आई है। उसके साथ बंटी करमाली के माथा, सिर तथा बाया हाथ में गंभीर चोटे आई है।

वहीं दूसरी बाइक क्रमांक-JH02R/2576 सवार गोमियां के कसवागढा रहिवासी 60 वर्षीय निखिल भी कार की चपेट में आकर चोटिल हो गया।इस दुर्घटना में तीसरा बाइक का पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में अल्टो चालक तथा उसके साथी को भी गंभीर चोटें आई है।

मिली जानकारी के अनुसार सभी घायलों को इलाज के लिए गोमियां भेज दिया गया। इससे पूर्व राहगीरों द्वारा उक्त सड़क दुर्घटना की जानकारी बोकारो थर्मल थाना को दिया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना में शामिल दोनों बाईक तथा आल्टो कार को जप्त कर लिया गया है।

 82 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *