एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र (CCL B&K) के महिला मंडल करगली में 5 जून को केंद्रीय श्रम संघ सीटू से संबद्ध एनसीओईए बीएंडके क्षेत्र की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम (Program) की अध्यक्षता क्षेत्रीय सह सचिव पंकज कुमार महतो ने किया।
समारोह में यूनियन के संयुक्त महामंत्री भागीरथ शर्मा के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए राकोमसं (तिवारी गुट) के संयुक्त जेनरल सेक्रेटरी का पद छोड़कर आलोक रंजन अकेला अपने समर्थकों के साथ सीटू (एनसीओइए) का दामन थामा। शामिल होने वालों को संयुक्त महामंत्री भागीरथ शर्मा ने माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि मजदूर हक और अधिकार के लिए एकजुट रहेंगे तभी अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय प्रबंधन मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। जिसे यूनियन कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।
इस मौके पर राकोमसं (तिवारी गुट) छोड़कर आये आलोक रंजन अकेला ने कहा कि बढी संख्या में लोग मेरे उपर विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि आज अपने आप को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। मैं सभी लोगो को विश्वास दिलाता हूँ कि जिस आदर और विश्वास के साथ मेरे साथ जुड़ने का काम किए है। मैं उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
सीटू के प्रदेश सचिव विजय भोई ने कहा कि कोल इंडिया के खदानों को बेचा जा रहा है। वेतन समझौता में देरी हो रही है। इन सब के खिलाफ सीटू आगामी 15 जून से 15 जुलाई तक एक माह लगातार पूरे कोल इंडिया के सभी खदान क्षेत्रों में पीट मीटिंग, धरना एवं प्रदर्शन द्वारा सरकार एवं प्रबंधन का विरोध करेगी।

शामिल होने की घोषणा की शामिल होने वालो में सरवन कुमार, प्रभु सिंह, बच्चु महतो, करमचंद बाउरी, प्रदीप महतो, दीपक कुमार, विक्की सोनी, रजाई मुंडा, पवन मुंडा, विशाल कुमार, जितेंद्र कुमार, सोनू कुमार, दीपक महतो, योगेश यादव, मुन्ना महतो आदि शामिल हैं।
मौके पर एनसीओईए (NCOEA) के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज पासवान, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संतोष सिन्हा, ढोरी अध्यक्ष चंद्रशेखर महतो, ढोरी सचिव गोवर्धन रविदास के अलावा कुणाल कुमार, केशव मंडल, वरुण कुमार, शिव शंकर तांती, अख्तर खान, ललन राम, मनोज शर्मा, अनिल पाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply