आजसू पार्टी के सभी कार्यकर्ता नेता है-विधायक

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian Block) के हद में स्वांग स्थित आफिसर्स क्लब में 22 अक्टूबर को आजसू पार्टी (Ajsu Party) का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गोमियां विधायक, आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव काशी नाथ सिंह, राजेश विश्वकर्मा, संतोष महतो आदि मौजूद थे। मंच संचालन मिन्हाज अंसारी एवं अध्यक्षता आजसू गोमियां प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो ने किया।

बैठक के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक ने कहा गोमियां प्रखंड के सभी 126 सक्रिय कार्यकर्ता स्वयं में सुदेश महतो, चंद्र प्रकाश चौधरी और गोमिया विधायक हैं। कोई भी कार्यकर्ता अपने को छोटा ना समझे, बल्कि सभी कार्यकर्ता अपने आप में नेता हैं। सुदेश महतो है। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी और क्षेत्र के हित के लिए संकल्पित होना आवश्यक है।

प्रशिक्षण एवं शपथग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत वैधनाथ महतो एवं टिकैत महतो ने करते हुए कहा कि निरंतर आगे बढ़ने के लिए खुद को अपडेट करना होगा। खुद को कुल्हाड़ी की तरह तेज धार देना होगा, तभी हम नये उत्साह और जोश के साथ काम कर सकते हैं।

साथ ही उन्होंने झारखंड गठन के उद्देश्यो की जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन केन्द्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन कर किया।

मौके पर केन्द्रीय सचिव वैधनाथ महतो, जिला परिषद सदस्य टिकैत महतो, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, मुखिया पुरन महतो, कुलदीप प्रजापति, मनोज चंचल, अनिल प्रजापति, महेंद्र पासवान, प्रभु स्वर्णकार, मिथुन चंद्रवंशी, किशोर बर्मन, बंटी पासवान, मालती देवी, सौरभ रूद्रा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

 363 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *