प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया के एक होटल एवं दो गुमटी में बीते 11 जनवरी की देर रात भीषण आग लग गयी, जिससे सारा सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार गोमिया थाना क्षेत्र के धुर्वा मोड़ ट्रेकर स्टैंड स्थित एक झोपड़पट्टी नुमा होटल और दो गुमटी में बीते 11 जनवरी की देर रात आग लग गयी। इस आग में पूरा होटल एवं दोनों गुमटी जलकर खाक हो गया। बताया जाता है कि भयंकर आग लपट बगल के होटल को भी अपनी चपेट में ले लेती, किंतु उक्त होटल में होटल संचालक मौजूद था।
उसने अपने होटल को आग लगने से बचा लिया। आनन फानन में गोमिया थाना को इसकी सूचना दी गई। साथ ही आईईएल कंपनी को फोन कर आग लगने की घटना की जानकारी दी गई। दम कल गाड़ी आग बुझाने के लिए जब तक पहुंचती, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और होटल सहित सारा सामान चलकर खाक हो गया। होटल मालिक ने 12 जनवरी को बताया कि रात के अंधेरे में किसी शरारती तत्व ने पीछे में आग लगा दी। जिससे होटल जलकर खाक हो गया और करीब एक लाख मूल्य से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया।
![]()













Leave a Reply