पुन: शिवानी पॉल अध्यक्ष व् रेणु दास चुनी गई राज्य सह सचिव
एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। बीते 19- 20 जुलाई को झारखंड के साहिबगंज में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के दूसरे दिन पुरानी कमिटी को भंग कर नई राज्य कमिटी का गठन किया गया। जिसमें पुनः शिवानी पॉल को अध्यक्ष तथा रेणु दास को राज्य सह सचिव चुना गया।
जानकारी देते हुए अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति प्रदेश सह सचिव सह बोकारो जिला सचिव रेणु दास ने 22 जुलाई को बताया कि 23 सदस्यीय नई राज्य कमिटी में अध्यक्ष शिवानी पाल (पाकुड़), उपाध्यक्ष कीर्ति सिंह मुंडा, जया मजूमदार, रंगोवती देवी, सह सचिव बीणा लिंडा (रांची), सुमन लहरी, रेणु दास (बोकारो) व् पुतूल महतो, कोषाध्यक्ष माया लायक, ऑफिस बेयरर सीमा केरकेट्टा के अलावा लक्ष्मी मुंडा, मंजु देवी, मीना घोष, मुकुल भट्टाचार्य, फूलमनी हांसदा, जानकी देवी, मोमिता महतो, उषा सिंह, मीरा सिंह आदि को राज्य कमिटी सदस्य बनाया गया।

ज्ञात हो कि, राज्य कमिटी सह सचिव रेणु दास बीते 13 जुलाई को दुसरी बार बोकारो की जिला सचिव भी चुनी गई है। राज्य सम्मेलन में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम परी वतौर पर्यवेक्षक उपस्थित थी।
![]()














Leave a Reply