Advertisement

अखिल भारतीय कुशवाहा क्षत्रिय महासभा ने मनाया लव जयंती

 फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। झारखंड के बोकारो इकाई द्वारा 24 अगस्त को विवाह मंडप टाँड मोहनपुर, जैना मोड़ में कुश लव जयन्ती धूम धाम के साथ मनाया गया। सभा की शुरुआत कुश लव की पूजा, आरती तथा जय घोषों के साथ हुई।

जयंती के अवसर पर अनेक वक्ताओं द्वारा कुश लव के आदर्शों पर चलते हुए कुशवाहा समाज द्वारा देश को प्रगति और समता के पथ पर ले जाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि एवं समाजसेवी रंजीत कुमार महतो (Ranjeet Kumar Mahato) ने किया। कार्यक्रम समन्वयक एवं समाजसेवी मनोज कुमार कापरी ने संचालन किया। मौके पर कुशवाहा क्षत्रिय महासभा की जिला इकाई की आगे के कार्यक्रमों की भी विस्तृत चर्चा की गई।

सभा में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरदयाल महतो, सुनील महतो, नरेंद्र महतो, शिव शंकर महतो, राजू महतो, गौतम महतो, कुमार आदर्श, विजय महतो, भोला महतो, तेजू महतो, चन्द्रकान्त कुशवाहा आदि शामिल थे ।

कार्यक्रम  के प्रमुख व्यवस्थापक विनोद कुमार कश्यप ने कहा कि वे कुशवाहों, अन्य पिछड़ों तथा देश हित में इस प्रकार के कार्यकर्मों का सदैव आयोजन करते रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *