आजसू कार्यकर्ताओं ने सीएम का फूँका पुतला, जताया विरोध

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। आजसू (Ajsu) कार्यकर्ता के द्वारा 9 सितंबर को गिरिडीह जिला के हद में बगोदर में विरोध मार्च निकाल कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। वहीं इसके पूर्व बस पड़ाव से विरोध मार्च निकालकर बगोदर बाजार भ्रमण करते हुए बगोदर चौराहे पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) का पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन के दौरान आजसू कार्यक्रताओ ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री के विरोध में जमकर नारेबाजी किया। इस अवसर पर आजसू के बगोदर प्रखंड सचिव कुलदीप महतो ने कहा कि बीते 8 सितंबर को झारखंड की राजधानी रांची में पिछड़ी जाति के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर स्मार पत्र सौपने जा रहे निहत्थे आजसू कार्यकर्ताओं पर हुए बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज की वे कड़ी निंदा करते हैं।

लोकतंत्र में सभी को अपने मांग मांगने का अधिकार है, लेकिन झारखंड सरकार लाठी गोली के दम पर जनता के आवाज को दबाना चाहती है। इससे आजसू पार्टी कदापि बर्दाश्त नही करेगी। अपने अधिकार के लिए और संघर्ष तेज किया जायेगा।

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर महतो, छात्र मोर्चा के रीतलाल महतो, पप्पू महतो, नारायण महतो, मुकेश महतो, लाल महतो, कामेश्वर महतो, सुरेंद्र महतो, राजू कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 144 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *