Advertisement

आजसू कार्यकर्ताओं ने मनाया बिनोद बिहारी महतो की जयंती

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। आजसू पार्टी (Ajsu Party) द्वारा झारखंड आंदोलनकारी, पढ़ो और लड़ो का नारा देने वाले बिनोद बिहारी महतो की 98वीं जयंती मनाया गया। मौके पर बड़ी संख्या में आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां मोड़ यात्री शेड में 23 सितंबर को झारखंड आन्दोलनकारी बिनोद बिहारी महतो की 98वीं जयंती गोमियां आजसू पार्टी ने मनाया। इस अवसर पर समाजसेवी यशोदा देवी, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, प्रखंड प्रभारी संतोष महतो, प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो आदि मौजूद थे।

इस अवसर पर प्रखंड प्रभारी संतोष महतो ने कहा कि केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर विनोद बिहारी महतो की जयंती मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्व महतो सामाजिक कुरीतियों और महाजनी शोषण के खिलाफ लड़ने वाले योद्धा थे।

लोगों के साथ मिलकर उन्होंने महाजनी शोषण के खिलाफ आवाज उठाया। लोग अपने हक अधिकार के लिए जागरूक हुए। इसमें उन्हें सफलता भी मिली। विनोद बिहारी महतो पढ़ो और लड़ो का नारा देकर सदा के लिए अमर हो गए। लोगों के दिल में आज भी उनके प्रति जगह है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता।

मौके पर केंद्रीय सदस्य कुलदीप प्रजापति, मिथुन चंद्रवंशी, प्रभु स्वर्णकार, डालचंद महतो, सुनील यादव, जगदीश महतो, महिला प्रखंड अध्यक्ष मीना तिवारी, सचिव वैजयंती देवी, कोषाध्यक्ष इतवारी देवी, अनामिका कुमारी, सोनी शर्मा, रूबी झा, शमा नाज, प्यारी देवी, सावित्री देवी, तारा देवी, गुड़िया देवी, नूरेसा खातून आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *