कुलपति से मिला आजसू छात्र संघ का प्रतिनिधिमंडल

एस.पी.सक्सेना/धनबाद (झारखंड)। आजसू छात्र संघ (Ajsu Student Union) का एक प्रतिनिधि मंडल 4 अगस्त को बीबीएमकेयू प्रभारी हिरालाल महतो के नेतृत्व में बीबीएमकेयू के कुलपति डॉ. अंजनी श्रीवास्तव और लॉ कॉलेज शाषी निकाय के सचिव राहुल कुमार महतो से मिलकर ज्ञापन सौंपा।

आजसू प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौंपे गये ज्ञापन में लॉ कॉलेज धनबाद का नामकरण राजकिशोर महतो के नाम पर करने की मांग की गयी। मौके पर प्रभारी हिरालाल महतो ने कहा की लॉ कॉलेज धनबाद को धनबाद में पूर्व सांसद स्वर्गीय राजकिशोर महतो के पिता पूर्व सांसद स्व बिनोद बिहारी के अथक प्रयास और लगन के बाद स्थापित किया गया है।

कहा गया कि विगत वर्षो में स्व. राजकिशोर महतो ने इस लॉ कॉलेज धनबाद को बिनोद बिहारी महतो के निधन के बाद प्रतिष्ठित किया। चूँकि बिनोद बिहारी महतो ने महाविद्यालय का भवन निर्माण पूर्ण रूप से नहीं कर पाये थे।

राजकिशोर महतो ने क्रय कर लॉ कॉलेज धनबाद को नए भवन, पुस्तकालय, कंप्यूटरीकृत हाई टेक शिक्षा पद्धति के साथ साथ राज्य सरकार को साथ लेकर नए कीर्तिमान स्थापित किये। परिणाम स्वरूप आज लॉ कॉलेज धनबाद में राज्य के कोने – कोने से विद्यार्थी नामांकन लेने आते है।

कहा गया कि राज्य से ही नही, बल्कि पड़ोसी राज्यो बिहार, बंगाल, उड़ीसा व अन्य राज्यों से भी छात्र – छात्राएं अध्ययन करने यहां आते है। राजकिशोर महतो स्वयं शिक्षाविद् व प्रतिष्ठित व्यक्तित्व रहे है।

वे एक बार सांसद और दो बार विधायक के साथ साथ रेलवे यात्री सुविधा बोर्ड के चेयरमैन और झारखंड राज्य विधि आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके है। इन्होंने समाज के हित में कई पुस्तके भी लिखा है। आज राजकिशोर बाबू के सामाजिक दर्शन युवाओं का आइकॉन के रूप में जाना जाता है।

इस अवसर पर आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय महतो, आजसू तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद महतो, आजसू के विवि अध्यक्ष विशाल महतो, छात्र इकाई के जिला अध्यक्ष शेखर महतो, लॉ कॉलेज अध्यक्ष फूलचंद महतो (बबलू), पी. के. रॉय कॉलेज के अध्यक्ष विश्वजीत महतो आदि उपस्थित थे।

 271 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *