Advertisement

नवनिवार्चित पदाधिकारियों को आजसू अध्यक्ष ने कराया शपथ ग्रहण

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। आजसू पार्टी (Ajsu Party) बोकारो जिला कार्यसमिति की बैठक 5 अगस्त को जरीडीह प्रखंड आजसू कार्यालय जैनामोड़ के सभागार में आयोजित किया गया। अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्गा चरण महतो तथा संचालन नवीन महतो ने किया।

कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति के सदस्य का स्वागत करते हुए केंद्रीय सचिव काशीनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी का सबसे बड़ा ताकत संगठन में कार्यकर्ताओं का होता है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सभी मिलजूल कर काम करेंगे। बोकारो जिला कार्यसमिति के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के द्बारा ऑनलाईन शपथ कराया गया।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मिश्री लाल नावाडीह, मनोज कुमार दास चन्द्रपुरा, मंजूर आलम बेरमो, परशुराम महतो चास, दिलीप कुमार महतो चन्द़कियारी, अरूण कुमार महतो जरीडीह, नरेश महतो पेटरवार, महेश महतो गोमियां, महेंद्र महतो कसमार, अशोक कुमार महतो चास नगर, मनोज यादव बोकारो महानगर,

मनोज कुमार फुसरो नगर, प्रखड प्रभारी क्रमशः सुभाष शेखर, धन शर्मा, राजेश महतो, सचिन महतो, टिकैत कुमार महतो, नवीन महतो, बबलू तिवारी, राजेश विश्वकर्मा, अमरदीप महाराज, बुच्चू सिंह, काशीनाथ सिंह एवं संतोष कुमार महतो उपस्थित थे।

उक्त मौके पर सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र महतो, अमर लाल महतो, वकील महतो, अमर चौरसिया, डॉ बी एन महतो, बिनोद कश्यप, संजय दास, फुलेश्वरी देवी, कीरत देवी आदि पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *