आजसू पार्टी के कार्यकर्ता 13 जुलाई को प्रखंडों में करेंगे सम्मेलन-दुर्गा

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। आजसू पार्टी (Ajsu party) के बोकारो (Bokaro) जिलाध्यक्ष दुर्गा चरण महतो की अध्यक्षता में 7 जुलाई को जिलाध्यक्ष के जरिडीह स्थित आवासीय कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष महतो ने कहा कि आजसू पार्टी के कार्यकर्ता आगामी 13 जुलाई को अपने अपने प्रखंडों में नगर सम्मेलन करेंगे।

जिलाध्यक्ष महतो ने कहा कि आयोजित सम्मेलन को सफल बनाने के लिए चास प्रखंड में सुभाष शेखर, चास नगर में बंधन शर्मा, चंदनकियारी में राजेश कुमार महतो, बोकारो महानगर में सचिन कुमार महतो, चंद्रपुरा में टिकैत कुमार महतो, नावाडीह में नवीन कुमार महतो, बेरमो में बबलू तिवारी, फुसरो नगर में राजेश विशवकर्मा, जरीडीह में अमरदीप महाराज, पेटरवार में बुचू सिंह, कसमार में काशीनाथ सिंह, गोमियां में संतोष कुमार महतो प्रभारी के रूप में काम करेंगे।

बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के केन्द्रीय सचिव काशीनाथ सिंह, संतोष कुमार महतो, नवीन कुमार महतो, बुद्धिजीवी मंच के जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार कश्यप, जिला परिषद सदस्य टिकैत कुमार महतो, सचिन कुमार महतो, जरीडीह आजसू प्रखंड अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार महतो, रंजीत कुमार बरनबाल, प्रदीप कुमार महतो, तपेश्वर महतो, राम कुमार मरांडी आजसू के जरीडीह प्रेस प्रभारी आदि शामिल थे।

 312 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *