Advertisement

जन संग्रह, धन संग्रह कार्यक्रम को लेकर आजसू की बैठक

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। आजसू पार्टी (Ajsu Party) की जन संग्रह, धन संग्रह कार्यक्रम की बैठक गोमियां विधायक के नवनिर्मित आवास में आयोजित किया गया। बैठक में विधायक प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो (MLA Dr Lambodar Mahto) के नवनिर्मित आवास में 10 फरवरी को आजसू पार्टी प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। बैठक मे केंद्रीय कमेटी (Central Committee in meeting) द्वारा निर्धारित जन संग्रह, धन संग्रह को जिला, प्रखंड तथा पंचायत के सभी पदाधिकारी, सक्रीय कार्यकर्त्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर धन संग्रह करने कि रणनीति तैयार किया गया।

साथ ही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सचिन कुमार महतो के साथ आजसू पार्टी बोकारो जिला कमेटी में जगह बनाने वाले गोमियां के सभी पदाधिकारियों का प्रखंड कमेटी ने स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो एवं संचालन कार्यकारी अध्यक्ष मिथुन कुमार चंद्रवंशी ने किया।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, कुलदीप प्रजापति, डालचंद महतो, रोहित पटेल, बबन सिह, अशोक यादव, बिनोद यादव, संटू सिंह, रविंद्र साहू, विनय कुमार, योगेंद्र केवट सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *