विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमिया प्रखंड के विभिन्न प्रमुख जगहों में आजसू पार्टी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाया गया। मौके पर बड़ी संख्या में आजसू पदाधिकारियों व् रहिवासियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

गोमियां आजसू प्रखंड कमिटी ने गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को क्षेत्र के साड़म, झिरकी, होसिर, चतरो चट्टी, हुरदाग, ससबेड़ा पश्चिमी पंचायत एवं गोमिया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई।
इस अवसर पर विधायक (MLA) प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक एवं संदीप स्वर्णकार ने पुराना सिनेमा हॉल गोमियां मोड़ स्थित जे जे एस क्लब में गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए याद किया और उनकी विचारधाराओं पर अमल करने की बात कही।
कार्यक्रम में बद्री पासवान, महेंद्र पासवान, परमेश्वर स्वर्णकार, आशा देवी, बंटी पासवान, किशोर नायक सहित दर्जनों महिला-पुरुष उपस्थित थे।
ससबेड़ा पश्चिमी पंचायत में आजसू पंचायत प्रभारी मीना देवी द्वारा आजसू पार्टी महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया।
वहीं साड़म पूर्वी पंचायत में आजसू के युवा कर्मठ नेता मनोज चंचल ने पंचायत भवन में दर्जनों महिला पुरुषों के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया और अहिंसा के मार्ग पर चलने की बात कही।
![]()












Leave a Reply