राजेंद्र बाबू द्वारा मिले संस्कार संगठन की शक्ति-अजय कुमार सिंह

सेवा और सम्मान संगठन का धर्म-राजेश

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 4 फरवरी को बोकारो में आयोजित भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता पर संध्या बेला में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दर्जनों गणमान्य सहित सैकड़ो की संख्या में समर्थक उपस्थित थे।

बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर स्थित राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति भवन सह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अजय कुमार सिंह, संचालन दयाल यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन राजेश शर्मा ने की।
उक्त बैठक में मजदूर समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा संगठन की मजबूती तथा संगठन की सदस्यता आदि मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गयी। साथ ही राहुल गांधी के बेरमो विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष प्रकट किया गया।

बैठक में आगामी 27 मार्च को राकोमयू का दूसरा स्थापना दिवस समारोह मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि राजेंद्र बाबू द्वारा मिले संस्कार संगठन की शक्ति है। रात दिन मजदूर, किसान, युवा के साथ बेरमो के विकास में विधायक अनुप बाबू जो अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं। जिससे क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है।

इनकी लगनशीलता और कर्मठता से कांग्रेस पार्टी मजबूत हुई है। सिंह ने कहा कि संगठन मजदूरों के हमेशा सुख दुख में खड़ा रहकर अपने दायित्व का निर्वाह करने के लिए वचनबद्ध है। मजदूरों का विश्वास संगठन के ऊपर बना रहे। यह संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जो श्रमिक संगठन पर विश्वास करते हैं, उनके सुख-दुख में संगठन परिवार की भूमिका का निर्वाह करता है।

बैठक में राजेश शर्मा ने कहा कि सेवा और सम्मान के लिए सतत प्रयत्नशील रहना संगठन का धर्म है। यह तभी संभव है, जब सभी मिलकर संगठन हित में काम करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से वेदव्यास चौबे, दयाल यादव, राजेश शर्मा, धनेश्वर यादव, इस्लाम अंसारी, रंजीत सिंह, कलीम अंसारी, देवाशीष आस, एन के त्रिपाठी, प्रमोद यादव, सुरेश महतो, सुजीत मिश्रा, बिंदु चंद हेंब्रम, बलराम गोप, रवि कुमार, सूर्यकांत त्रिपाठी, विजय नायक, पिंटू राय, तुलसी, रामकुमार मिश्र, श्याम सुंदर, पंच राम, महिला नेत्री सविता सिंन्हा, उतरी देवी सहित अन्य शामिल थे।

बैठक में महाप्रबंधक कार्यालय से अवकाश प्राप्त कर्मचारी सुब्रत बनर्जी का संगठन द्वारा शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर यूनियन पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।

 112 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *