सदस्य संगठन के शक्ति स्वरुप है-अजय कुमार सिंह

श्रमिक समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्षरत है आरसीएमएस

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (Labour Union) सदस्यों की बैठक 26 अगस्त को क्षेत्रीय कार्यालय में वरिष्ठ साथी सीएस प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

बैठक में श्रमिक समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। बैठक में श्रमिक समस्याओं की सूची बनाकर परियोजना स्तर तथा क्षेत्रीय स्तर पर दोनों समितियों को जानकारी दिए जाने का निर्णय लिया गया।

बोकारो जिला के हद में कथारा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए राकोमसं क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि सदस्य संगठन के शक्ति होते हैं। संगठन के प्रति सदस्यों का विश्वास बना रहे इस जवाबदेही का निर्वाह संगठन के पदाधिकारियों को करना होगा।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि श्रमिकों का विश्वास कभी कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेरमो विधायक अनूप बाबू के नेतृत्व में कोयला मजदूरों का भविष्य सुरक्षित रहेगा। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ श्रमिक समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्षरत है।

आप सब संगठन के ऊपर अपनी निगरानी रखें। संगठन के पदाधिकारी खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि शाखा स्तर की समस्या शाखा समिति की बैठक तथा क्षेत्रीय स्तर की बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं को सूचीबद्ध किया जाएगा।

वर्तमान स्थिति में सदस्यता अभियान पर जोर देने की आवश्यकता है। जितना अधिक से अधिक सदस्य संगठन से जुड़ेंगे, संगठन की शक्ति उतनी बढ़ेगी। संगठन की मजबूती के लिए शाखा स्तर तथा क्षेत्रीय स्तर पर प्रत्येक माह बैठक सुनिश्चित किया जाएगा।

जिससे संगठन को गति प्रदान किया जा सकेगा। क्षेत्र के श्रमिक समस्याओं को लेकर बेरमो के युवा विधायक अति शीघ्र महाप्रबंधक से मिलकर वार्ता करेंगे। जिससे श्रमिक समस्याओं का निराकरण संभव हो पाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अरविंद कुमार सिंह, राजेंद्र तिवारी, राकेश कुमार, अमनदीप सिंह, महमूद अंसारी, देवाशीष आस, हेमलाल, संतोष सिन्हा, पवन कुमार, सुजीत मिश्रा, सुरेश महतो, धनेश्वर यादव, खिरोधन साव, झाकस नोनिया, श्रीकांत मिश्रा आदि उपस्थित थे।

 171 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *