Advertisement

रांची के फिरायालाल में एआईएसएफ जिला सम्मेलन का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/रांची (झारखंड)। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) रांची जिला का जिला सम्मेलन सम्मेलन पर्यवेक्षक सह झारखंड राज्य सचिव कॉमरेड विक्रम कुमार की मौजूदगी में एवं जिला प्रभारी कॉ रवि सिंह की अध्यक्षता में की गयी। उक्त सम्मेलन 8 फरवरी कॉ रांची के फिरायालाल चौक स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित किया गया।

मौके पर सम्मेलन का उद्घाटन भाषण सीपीआई रांची जिला सचिव कॉ अजय सिंह ने दिया। उन्होंने एआईएसएफ के गौरवशाली इतिहास, आज़ादी के आंदोलन से लेकर आज तक छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों, शिक्षा के अधिकार और सामाजिक न्याय के लिए किए गए संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इसके पश्चात एआईएसएफ के पूर्व राज्य सचिव कॉ पावेल ने संगठन के लंबे संघर्ष, छात्र आंदोलन की भूमिका और वर्तमान दौर में छात्र एकता की आवश्यकता पर विचार व्यक्त हुए कहा कि एआईएसएफ का इतिहास सिर्फ़ संगठन का इतिहास नहीं, बल्कि छात्र आंदोलन के संघर्षों की गाथा है। उन्होंने कहा कि जब-जब शिक्षा पर हमला हुआ है तबतब एआईएसएफ ने सबसे पहले मोर्चा संभाला है। आज फिर वही दौर लौट रहा है, जहाँ शिक्षा को बाज़ार के हवाले किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि छात्रों को केवल डिग्री नहीं, अधिकार और चेतना चाहिए। फेडरेशन का दायित्व है कि वह हर कॉलेज, हर कैंपस में छात्र सवालों को संगठित संघर्ष में बदले और सरकार की जनविरोधी शिक्षा नीतियों का डटकर विरोध करे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक एवं राज्य सचिव कॉ विक्रम कुमार ने कहा कि आज देश में शिक्षा को मुनाफे का साधन बनाया जा रहा है। केंद्र सरकार लगातार ऐसी नीतियाँ और बिल ला रही है, जिनसे आम छात्रों, गरीब, दलित-आदिवासी और पिछड़े वर्ग के छात्रों को शिक्षा से बाहर किया जा रहा है। फेडरेशन इन जनविरोधी शिक्षा नीतियों का सड़कों से लेकर संसद तक पुरजोर विरोध करेगा और छात्र आंदोलन को और तेज करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि फेडरेशन केवल एक संगठन नहीं, बल्कि छात्र अधिकारों की लड़ाई का मजबूत मंच है और आने वाले समय में रांची जिला सहित पूरे झारखंड में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा। इसके उपरांत एआईएसएफ रांची जिला का 21 सदस्यीय ज़िला परिषद चुनाव किया गया। जिला परिषद ने पांच सदस्यीय अपना सेक्रेट्रियट का चुनाव किया, जिसमें रांची जिलाध्यक्ष एतेशाम प्रवीण, जिला उपाध्यक्ष जमीर अहमद, जिला सचिव रुपेश कुमार, जिला सह-सचिव उत्तम उरांव तथा जिला कोषाध्यक्ष रवि यादव बनाये गये। सम्मेलन में मुख्य रूप हर्ष कुमार, रिजवान खान, विशाल झा, अफजल दुर्रानी, शुभम कुमार, रेहमान, प्रियम, विनायक कुमार, अंकित कुमार, अकाश कुमार, नित राज आदी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *