स्वास्थ्य केंद्र में घंटों इंतजार के बाद बिना इलाज वापस गया मरीज

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। अति सुदूरवर्ती क्षेत्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घंटों इंतजार के बाद बिना इलाज कराये हीं वापस चला गया मरीज और उसके परिजन। इस दौरान ड्यूटी से नदारद रहे अस्पताल के डॉक्टर।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अति सुदूरवर्ती क्षेत्र चिपरी से इलाज के लिए संजय महतो अपने 67 वर्षीय पिता सुखलाल महतो को बेहोशी की हालत में लेकर 16 जुलाई की सुबह लगभग 11 बजे आये। किंतु उक्त अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं मिला। संजय अपने पिता का इलाज के लिए डॉक्टरों का इंतजार एक घंटे तक की। उसे देर हो रही थी, जिसके कारण वह अपने पिता को इलाज के लिए दूसरी जगह लेकर चला गया।

स्वास्थ्य केंद्र से जाते वक्त संजय ने बताया कि सुबह नित्य क्रिया के बाद उसके पिता जैसे घर आए वह बेहोश हो गये। बड़ी उम्मीद से स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए थे कि यहां उनका इलाज होगा। किन्तु स्वास्थ्य केंद्र में कोई डॉक्टर नहीं मिलने के कारण उसे अपने पिता को अन्यत्र ले जाना पर रहा है।

जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमियां के भरोसे क्षेत्र के बड़ी आबादी इस केंद्र में इलाज कराने आते हैं, किंतु हॉस्पिटल में डॉक्टर नहीं रहते और ना ही समय पर आते हैं। बताया जाता है कि हॉस्पिटल में ड्यूटी 9 बजे से डॉ प्रियंका की थी, लेकिन वे हॉस्पिटल दोपहर 12 बजे पहुंची।

इस संबंध में पूछे जाने पर डॉ प्रियंका ने बताया कि उनकी गाड़ी खराब होने के कारण लेट हो गई। वही स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर रंजन से पूछे जाने पर बताया कि लेट से आने पर उचित कार्यवायी की जाएगी।

 428 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *